फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Architects to wield the bat; Box Cricket League to run for six weeks.

Chandigarh News: बल्ला थामेंगे आर्किटेक्ट, छह सप्ताह चलेगी बॉक्स क्रिकेट लीग

Mon, 24 Aug 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Architects to wield the bat; Box Cricket League to run for six weeks.
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के आर्किटेक्ट्स को खेल और नेटवर्किंग का साझा मंच देने के उद्देश्य से आर्किटेक्ट्स बॉक्स क्रिकेट लीग के पहले संस्करण की शुरुआत की गई है। लीग में चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला के 100 पेशेवर आर्किटेक्ट दस फ्रेंचाइजी टीमों के माध्यम से हिस्सा लेंगे। पहला सत्र 25 अगस्त से चार अक्टूबर तक छह सप्ताह चलेगा। लीग की औपचारिक घोषणा शनिवार देर रात एक निजी होटल में की गई। इसके मुकाबले चंडीगढ़ क्लब में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

लीग की खासियत यह है कि सभी टीमों का गठन पारंपरिक चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। आयोजन का उद्घाटन आर्किटेक्ट चरणजीत सिंह, सुभाष दुग्गल, उमेश बत्रा और विनोद जोशी ने किया। आर्किटेक्ट संगीत शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि लीग का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है। इसके माध्यम से ट्राइसिटी के आर्किटेक्ट्स के बीच आपसी मेलजोल और नेटवर्किंग बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य व खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। प्रतिभागियों ने लीग के लिए कई सप्ताह तक अभ्यास किया है। अब फ्लडलाइट में होने वाले मुकाबलों में आर्किटेक्ट्स खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed