{"_id":"65b1d8e960bb38f15b015204","slug":"aqi-of-mandi-gobindgarh-amritsar-and-rupnagar-of-punjab-is-bad-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Pollution: गोबिंदगढ़, अमृतसर और रूपनगर की हवा अब भी खराब, पंजाब के अन्य शहरों में आया सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Pollution: गोबिंदगढ़, अमृतसर और रूपनगर की हवा अब भी खराब, पंजाब के अन्य शहरों में आया सुधार
Thu, 25 Jan 2024 10:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:44 AM IST
सार
पंजाब में पिछले साल पराली जलाने के मामलों में कई बार कार्रवाई भी की गई लेकिन मामले नहीं रुके। हवा की गुणवत्ता खराब ही बनी रही। अब सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 24 जनवरी को हवा की सबसे अधिक खराब गुणवत्ता मंडी गोबिंदगढ़ शहर की रही।
विज्ञापन
पंजाब में हवा की गुणवत्ता खराब
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में पिछले वर्ष अक्तूबर व नवंबर में पराली जलाने के सैकड़ों मामले सामने आए थे, जिसके चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खतरनाक स्तर तक पहुंच गया था।
इस वर्ष शुरुआत से ही इसमें कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन अब भी कई शहरों में एयर क्वालिटी खराब चल रही है। मंडी गोबिंदगढ़, अमृतसर व रूपनगर समेत कुछ शहर में एक्यूआई खराब श्रेणी में है, जबकि बठिंडा व खन्ना शहर की हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी है, जिसके चलते इन दो शहरों में लोग खुलकर सांस ले सकते हैं।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 24 जनवरी को मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 217 के साथ पुअर कैटेगरी में रहा। अगर पिछले साल इसी दिन की बात की जाए तो शहर की हवा 116 एक्यूआई के साथ मॉडरेट श्रेणी में बनी हुई थी।
विज्ञापन
इसी तरह अमृतसर की हवा 190 एक्यूआई के साथ मॉडरेट श्रेणी में बनी हुई है, जबकि पिछले साल इसी दिन एक्यूआई 122 दर्ज किया गया था। इसी तरह जनवरी, 2023 में यह मॉडरेट व अच्छी श्रेणी में भी रही थी। अगर बाकी शहरों की बात की जाए तो पटियाला में एक्यूआई 156, लुधियाना में 129 और जालंधर में 111 चल रहा है।
इन दो शहरों की हवा संतोषजनक
इसके अलावा जिन दो शहरों की हवा संतोषजनक बनी हुई है, उनमें बठिंडा और खन्ना शामिल है। बठिंडा में एक्यूआई 66 चल रहा है, जबकि पिछले साल इसी दिन ये मॉडरेट श्रेणी में था। खन्ना में बुधवार को एक्यूआई 76 दर्ज किया गया, जिसमें पिछले साल के मुकाबले कुछ सुधार हुआ है।
एक्यूआई 100 से ऊपर मॉडरेट व 200 से ऊपर पुअर माना जाता है
एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से ऊपर मॉडरेट माना जाता है और 200 से ऊपर पुअर माना जाता है। प्रदूषण का यह स्तर सांस के मरीजों के लिए खतरनाक है। इसी तरह 300 से ऊपर वैरी पुअर, 50 से 100 के बीच संतोषजनक और 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है।
शहर एक्यूआई
मंडी गोबिंदगढ़ 217
रूपनगर 199
अमृतसर 190
पटियाला 156
लुधियाना 129
जालंधर 111
खन्ना 76
बठिंडा 66