{"_id":"69ec0c316db5dec9a107e4a8","slug":"april-in-june-fire-raining-from-the-sky-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-1003798-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल दे रहा जून का अहसास: चंडीगढ़ में आसमान से बरस रही आग, न दिन में चैन न रात को आराम; कब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल दे रहा जून का अहसास: चंडीगढ़ में आसमान से बरस रही आग, न दिन में चैन न रात को आराम; कब मिलेगी राहत
Sat, 25 Apr 2026 06:04 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:04 AM IST
सार
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भीषण गर्मी में फव्वारे के बीच पहुंची नन्ही बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही ट्राइसिटी झुलसती गर्मी की चपेट में आ गया है। पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है जबकि रात का तापमान भी 23 डिग्री तक पहुंचकर राहत छीन रहा है। दिन की लू और रात की गर्मी के बीच मौसम विभाग ने शहर में हीटवेव और वार्म नाइट का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
शहर में सुबह से ही तेज धूप और दोपहर तक तपती सड़कों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया। गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच बाहर निकलना चुनौती बन गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रात का तापमान बढ़ना ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि इससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती और हीट स्ट्रेस का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सुबह से ही तेज धूप और दोपहर तक तपती सड़कों ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया। गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच बाहर निकलना चुनौती बन गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रात का तापमान बढ़ना ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि इससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती और हीट स्ट्रेस का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
26 से बदलेगा मौसम का मिजाज
राहत की उम्मीद 26 अप्रैल से है, जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से आसमान में बादल छा सकते हैं, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है, हालांकि उमस बनी रह सकती है।
विज्ञापन