फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Approval to provide text books for the next academic session.

Chandigarh News: अगले शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तक उपलब्ध करवाने को मंजूरी

Wed, 27 Dec 2023 07:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Approval to provide text books for the next academic session.
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई एचपीपीसी, एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। 2024-25 का शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए हरियाणा सरकार ने 55 करोड़ रुपये की मुद्रण लागत को मंजूरी दी। साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी) और हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में कुल 264 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रेक्ट व विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से जोड़-तोड़ के बाद दरें तय करके लगभग पांच करोड़ रुपये की बचत की गई है। दोनों बैठक में कुल 13 एजेंडे रखे गए, जिसमें सभी को मंजूरी दी गई। वहीं, जींद में स्थापित 15 एमएलडी क्षमता के एसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के उपचारित पानी को सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के तहत इस्तेमाल करने के लिए परियोजना को मंजूरी दी।


गुरुग्राम-फरीदाबाद में सड़कों के सुधारीकरण को मिली मंजूरी
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के तहत सेक्टर-103/106, सेक्टर-102ए/103, सेक्टर-102/102ए, सेक्टर-106/109 और सेक्टर-75/75ए की मास्टर रोड डिवाइडिंग का अपग्रेडेशन और विशेष मरम्मत का कार्य होगा। साथ ही सेक्टर-27/28, 28/43 की डिवाइडिंग के साथ सड़क, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, जल निकासी, बागवानी व अन्य विकास कार्यों के लिए भी मंजूरी दी। इसके अलावा फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के तहत ग्रेटर फरीदाबाद में सेक्टर-75 से 89 तक विभिन्न मास्टर सड़कों के विशेष मरम्मत कार्य को भी स्वीकृति दी। इन सभी सड़कों के कार्य के लिए लगभग 159 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed