फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Approval for seating more people in cinema hall

सिनेमा हॉल में ज्यादा लोगों को बैठने की मंजूरी

Fri, 29 Jan 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Approval for seating more people in cinema hall
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने केंद्र सरकार की ओर से जारी कोविड-19 के नए दिशा-निर्देश को वीरवार से शहर में लागू कर दिया है। इसके तहत प्रशासन ने शहर के सिनेमा हॉल और थिएटरों को ज्यादा क्षमता के साथ संचालन की अनुमति दे दी है। वहीं, स्वीमिंग पूल को भी सबके लिए खोलने की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

यह आदेश यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की ओर से जारी किए गए हैं। नए दिशा-निर्देश एक फरवरी से प्रभावी हो जाएंगे। यह 28 फरवरी तक लागू रहेंगे। इसके मुताबिक अन्य राज्यों के लिए आवाजाही पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी, न ही इसके लिए किसी तरह की अनुमति लेने की जरूरत होगी। सामाजिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम को हॉल में अधिकतम 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की पहले ही अनुमति दी जा चुकी है। अब बंद जगहों पर 200 लोगों तक की अनुमति होगी। नए दिशा-निर्देश में कहा गया है कि संबंधित राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों की एसओपी के हिसाब से अनुमति दी जाएगी। सिनेमा हॉल और थिएटरों को अधिकतम 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई थी। अब वे ज्यादा क्षमता के साथ काम कर सकेंगे। इसके लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय, गृह मंत्रालय के साथ परामर्श कर संशोधित एसओपी जारी करेगा।
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल के लिए मंत्रालय जारी करेगा एसओपी
खिलाड़ियों के लिए स्वीमिंग पूल को पहले ही अनुमति दे दी गई थी। अब सभी के लिए इसे खोलने की अनुमति दी गई है। युवा और खेल मामलों का मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ परामर्श कर इसके लिए संशोधित एसओपी जारी करेगा। कारोबारी प्रदर्शनी की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है। अब सभी तरह की प्रदर्शनी की अनुमति होगी। इसके लिए वाणिज्य विभाग, केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ परामर्श कर एसओपी जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed