फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   appointment of assistant professors: big relief to haryana Principal Secretary by court

असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति मामले में प्रमुख सचिव को राहत

Mon, 11 Apr 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Apr 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
appointment of assistant professors: big relief to haryana Principal Secretary by court
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo

असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति मामले में हरियाणा के उच्चतर शिक्षा के प्रमुख सचिव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तय समय पर भर्ती नहीं होने की वजह से हरियाणा के उच्चतर शिक्षा के प्रमुख सचिव को हाईकोर्ट की अवमानना मामले में मिलने वाली सजा फिलहाल टल गई है।

विज्ञापन


दरअसल तय समय सीमा में भर्ती नहीं कर पाने के कारण हरियाणा के उच्चतर शिक्षा के प्रमुख सचिव विजय वर्धन को हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना में दोषी ठहराया जा चुका है। इस मामले में वह निजी तौर पर एकल बेंच के समक्ष पेश हुए और बताया कि उन्होंने बेंच द्वारा दोषी ठहराए जाने के अंतरिम निर्देश को डिवीजन बेंच में अपील के माध्यम से चुनौती दे रखी है और डिवीजन बेंच ने अपील पर प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है और सुनवाई अभी होनी है।
विज्ञापन


इसी पर एकल बेंच ने सुनवाई डिवीजन बेंच में सुनवाई का इंतजार करने के लिए मामला दो मई के लिए स्थगित कर दिया है। वर्ष 2014 से अदालत आदेश देता आ रहा है कि असिस्टेंट प्रोफेसरों की तय समय में नियमित भर्ती हो, लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण ही विजय वर्धन को अवमानना का दोषी करार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोषी ठहराए जाने के अंतरिम आदेश को डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी, लेकिन वहां से अभी उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। डिवीजन बेंच ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी करके पूछा था कि क्या दोषी ठहराए जाने के अंतरिम निर्देश को एकल बेंच में सुनवाई विचाराधीन होते हुए चुनौती दी जा सकती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed