{"_id":"5d69f9d18ebc3e93d228ea1d","slug":"apply-online-for-atul-maheshwari-scholarship-examination-2019-notification","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 के लिए अब 8 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 के लिए अब 8 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, पढ़ें डिटेल
Sat, 31 Aug 2019 10:10 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब छात्र 8 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा।
लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 52 शहरों का विकल्प दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।
इस वर्ष की छात्रवृत्ति की परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड से नौवीं से 12वीं कक्षा तक में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो।
विज्ञापन
पिछले वर्ष एक लाख से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उसमें से सफल हुए 36 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।

एक एमबी से ज्यादा नहीं हो प्रमाण-पत्र
विद्यार्थियों को फॉर्म में फोटो, अपनी पिछली कक्षा की मार्कशीट और घर का प्रमाण लगाना होगा। कोई भी फोटो एक एमबी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, नहीं तो आपका आवेदन स्वीकृत नहीं हो पाएगा।
दृष्टिहीनों के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही, उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।
कोई फीस नहीं, कभी भी भर सकते हैं फॉर्म
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के फॉर्म भरते समय किसी को कोई फीस जमा नहीं कराना है। यह बिल्कुल नि:शुल्क है। इसके साथ ही यह फॉर्म आप किसी भी दिन और किसी भी समय भर सकते हैं। रविवार, अवकाश या फिर किसी भी सरकारी अवकाश के दिन फॉर्म भर सकते हैं।