फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   applications seats second counseling process admission continues

2100 सीटों के लिए अब तक 4000 आवेदन, 11वीं में दाखिले की दूसरी काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी

Sat, 19 Sep 2020 10:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
applications seats second counseling process admission continues
चंडीगढ़। 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए दूसरी काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। शनिवार तक शिक्षा विभाग के पास दूसरी काउंसलिंग में 2100 सीटों के लिए 4000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विद्यार्थी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर 21 सितंबर शाम पांच बजे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में आवेदन की संख्या पांच हजार से अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, वह विद्यार्थी, जिन्हें पहली काउंसलिंग में दाखिला मिल गया है लेकिन स्कूल व स्ट्रीम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह भी 21 सितंबर शाम 5 बजे के तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वह विद्यार्थी, जिन्हें पहली काउंसलिंग के दौरान दाखिला नहीं मिला, वह भी दोबारा से दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने उन विद्यार्थियों को भी राहत दी है, जो किसी कारणवश पहली काउंसलिंग में फॉर्म नहीं भर पाए थे। ऐसे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 130 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर चुकाना होगा। हालांकि वह विद्यार्थी जिन्होंने पहली काउंसलिंग में आवेदन किया था लेकिन उन्हें सीट नहीं मिली, उन्हें अब किसी तरह की कोई फीस देने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा 25 सितंबर को स्कूल अलॉटमेंट की घोषणा होगी। 29 और 30 सितंबर को फीस जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed