{"_id":"454fc369e2ea8d0352b40a1d71b544ea","slug":"app-leader-yogender-yadav-in-kaithal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागियों उम्मीदवारों के खिलाफ नोटा दबाएं : योगेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागियों उम्मीदवारों के खिलाफ नोटा दबाएं : योगेंद्र यादव
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Fri, 10 Oct 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलायत। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व हरियाणा प्रभारी योगेंद्र यादव ने कलायत में कहा कि विधानसभा चुनाव में आचार संहिता की धज्जियां उड़ रही हैं। चुनाव में धारा 144 और आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों को हाशिए पर धकेल कर सभी पार्टियों के प्रत्याशी मनमानी पर उतारू हैं।
उन्होंने आरोप लगाया की चुनाव में बाहुबल, धन व राजनीतिक बल का जम कर प्रयोग हो रहा है। वोट के लिए शराब व पैसे का खुला खेल खेला जा रहा है। उनकी पार्टी हालांकि प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ रही है, लेकिन चुनाव में तीन एजेंडों चेतना, चोट व चौकीदारी का काम कर रही है।
वाड्रा मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
चेतना पर योगेंद्र ने कहा कि हरियाणा में लैंड स्कैम टूजी से भी बड़ा घोटाला है। रॉबर्ट वाड्रा तो इस घटक का केवल एक पात्र हैं। घोटाले की यदि परतें खुलेंगी तो इससे जन मानस हिल जाएगा। किसानों की भूमि को कांग्रेस सरकार ने जिस ढंग से नाम मात्र राशि पर लेकर भारी भरकम दामों पर बिल्डरों व उद्योगपतियों को बेचा है, वह सार्वजनिक होने पर कांग्रेस व भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए सबसे बड़ी परेशानी का कारण बनने वाला है।
विज्ञापन
‘स्वामीनाथन आयोग की शर्तें नहीं लागू की भाजपा ने’
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए यादव ने कहा कि किसान की स्थिति विकट होती जा रही है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य की बढ़ाने व स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने की बात शामिल की थी, पर केंद्र में सरकार बनाने के बाद सभी वायदे हाशिए पर धकेल दिए गए।
‘हरियाणा चुनाव में तेरह उम्मीदवार दागी’
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में 13 दागियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ अपना अभियान शुरू कर दिया है। सिरसा से चुनाव लड़ रहे अभय चौटाला व गोपाल कांडा दागी उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले चार दिन में जिस तरह से वोटरों को लुभाने के लिए शराब व पैसे का दौर शुरू होने वाला है उस पर पार्टी कार्यकर्ता फोकस बनाए हुए हैं।
स्टिंग आपरेशन करने का दावा किया
योगेंद्र यादव ने कहा कि उन्होंने कुछ स्टिंग आपरेशन भी किए हैं, जिन्हें अति शीघ्र लोगों के सामने लाया जाएगा। इस मौके पर पार्टी प्रदेश प्रवक्ता राजीव गोदारा, राज्य सचिव परमजीत सिंह, राज्य संयोजक आशावंत गुप्ता, प्रोमिला सहारण के अलावा कलायत की टीम के सदस्य भी मौजूद थे।