फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apna Veer on the Vijay Rath... Hopes of medal in Paris Olympics get wings

Chandigarh News: विजय रथ पर अपना वीर... पेरिस ओलंपिक में पदक की उम्मीदों को लगे पंख

Fri, 12 Jul 2024 06:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Apna Veer on the Vijay Rath... Hopes of medal in Paris Olympics get wings
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज के निशानेबाज विजयवीर सिद्धू ने पेरिस ओलंपिक से पहले जर्मनी में आयोजित पार्दिनी कप में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीत देश का नाम रोशन किया। साथ ही अपनी ओलंपिक की तैयारी को और मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अब पेरिस ओलंपिक में उनसे पदक की उम्मीदों को पंख लग गए हैं।
विज्ञापन

जर्मनी में बुधवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट की दूसरी प्रतियोगिता के फाइनल में विजयवीर सिद्धू ने प्रति राउंड औसतन चार शॉट बनाए रखे। हालांकि फाइनल राउंड में उन्होंने केवल 1/5 शॉट लगाए, जिससे उनका कुल स्कोर 29/40 रहा, जो उनके लिए पोडियम फिनिश हासिल करने के लिए पर्याप्त था। फ्रांस के क्लेमेंट बेसागेट (32) ने फाइनल में स्वर्ण पदक जीता और दोनों फाइनल में पदक जीतने वाले एकमात्र निशानेबाज बने। इस मुकाबले में जर्मनी के इमानुएल मुलर ने 27/35 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में यह भारत का दूसरा पदक है, इससे पहले अनीश भानवाला ने भी मंगलवार को 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के पहले फाइनल में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

विजयवीर सिद्धू ने प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग राउंड में खराब प्रदर्शन किया था लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की और दूसरे क्वालीफाइंग राउंड में 586 का शानदार स्कोर बनाकर चौथे स्थान पर रहे जबकि क्लेमेंट 593 के साथ शीर्ष पर रहे। डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर अमनिंदर मान ने विजयवीर सिद्धू के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि विजयवीर सिद्धू का जर्मनी में जीता गया पदक उसका हौसला बढ़ाने के साथ उसे पेरिस ओलंपिक-2024 में पदक जीतने के लिए भी प्रेरित भी करेगा। विजयवीर ने इससे पहले एशियाई खेलों में 25 मीटर पिस्टल रैपिड फायर के टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed