{"_id":"65c15abec9d259750e0de322","slug":"anurag-dhanda-said-bjp-was-conspiring-against-democracy-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-345263-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के खिलाफ साजिश कर रही थी भाजपा : अनुराग ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के खिलाफ साजिश कर रही थी भाजपा : अनुराग ढांडा
विज्ञापन
चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भाजपा को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा है कि भाजपा ने तानाशाह तरीके से मेयर बनाने की कोशिश की है। इस बात पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर लग गई है। भाजपा के पीठासीन अधिकारी ने अपने अधिकारों के खिलाफ जाकर बैलेट पेपर से छेड़छाड़ की। ऐसा सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ साजिश कर रही थी, इसमें कोई शक नहीं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी हमारे पक्ष में है। अगली सुनवाई में सब साफ हो जाएगा। भाजपा की साजिश जनता के सामने बेनकाब हो गई। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का ही मेयर बनेगा। आम आदमी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा खड़ी है। भाजपा की लोकतंत्र विरोधी साजिशों को नाकाम करते रहेंगे।