फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anupam kher, neena gupta, rakesh bedi, theatre world, tagore theatre, chandigarh, play, drama

18 को चंडीगढ़ में थियेटर करेंगे अनुपम खेर, टिकटों की बिक्री शुरू

Mon, 30 May 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
anupam kher, neena gupta, rakesh bedi, theatre world, tagore theatre, chandigarh, play, drama
anupam kher - फोटो : अमर उजाला
बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर 18 मई को शाम 6.30 बजे टैगोर थिएटर में ‘मेरा वो मतलब नहीं था ...’नाटक का मंचन करेंगे। इस नाटक में उनके साथ नीना गुप्ता और राकेश बेदी जैसे बालीवुड के नामी कलाकार भी अभिनय करेंगे। नाटक की स्क्रिप्ट और डायरेक्टर राकेश बेदी ने लिखी है। इसके लिए टिकट का मूल्य 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक रखा गया है। यूटी का डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयरर्स और टैगोर थिएटर सोसाइटी मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। टिकटों की बिक्री रविवार 8 मई से शुरू होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के लोगों का थिएटर में लगाव को देखते हुए पहली बार 22 से 24 अप्रैल तक टैगोर थिएटर में आयोजित चंडीगढ़ थिएटर फेस्टिवल की एंट्री फीस रखी गई थी। लोगों को 100 और 200 रुपये दो कैटेगरी में टिकट उपलब्ध कराए गए थे। तीन दिन के फेस्टिवल में 70 फीसदी से अधिक टिकट बिके  थे। यूटी प्रशासन  ने चंडीगढ़ थिएटर फेस्टिवल के अच्छे रिस्पांस को देखते हुए आगामी नाटक में एंट्री फीस रखी है।  
विज्ञापन


6 जगह से ले सकते हैं टिकट  
नाटक के लिए 500,1000 और 1500 रुपये की तीन कैटेगरी में टिकट रखे गए हैं। शहरवासी नाटक की टिकट टैगोर थिएटर, सुखना लेक स्थित इंफोरमेशन सेंटर, सेक्टर-17 स्थित इंफॉरमेशन सेंटर ,टूरिज्म इंफॉरमेशन सेंटर सेक्टर-42 सेक्टर-1 स्थित इंफॉरमेशन सेंटर कैपिटल कॉम्प्लेक्स और सेक्टर-34 स्थित चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में नामी कलाकारों द्वारा पेश नाटकों को देखने की मांग की जाती है। अनुपम खेर जैसे बड़े कलाकार नाटक कर रहे हैं। सभी टिकट बिकने से करीब 6 लाख आमदनी होगी। जबकि कलाकारों को इससे अधिक पेमेंट देने होगी। हाल ही में चंडीगढ़ थिएटर फेस्टिवल में टिकट सिस्टम का अच्छा रिस्पांस मिला था।
- जितेंद्र यादव, डायरेक्टर टूरिज्म विभाग चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed