फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anuja Ram honored CBSE Award CBSE announced Principal Teacher Award

अनुजा और राम सीबीएसई पुरस्कार से सम्मानित, सीबीएसई ने प्रिंसिपल और अध्यापक पुरस्कार 2019 की घोषणा की

Sun, 30 Aug 2020 12:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Anuja Ram honored CBSE Award CBSE announced Principal Teacher Award
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीबीएसई प्रिंसिपल और अध्यापक पुरस्कार 2019 की घोषणा कर दी है। इस पुरस्कार के लिए सेक्टर-15 स्थित डीएवी मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल अनुजा शर्मा को चुना गया है। वहीं शिक्षक वर्ग में सेक्टर-37बी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सोशल साइंस टीजीटी टीचर राम कुमार शर्मा को चुना गया है। बता दें कि यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूरे देश में स्क्रूटनी के बाद 1800 अभ्यर्थियों में से महज 39 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें 15 प्रिंसिपल और 24 शिक्षक हैं। इसमें सीबीएसई से जुड़े हुए केंद्रीय विद्यालय व अन्य विद्यालयों के शिक्षकों और प्रिंसिपलों को शामिल किया गया हैं।
विज्ञापन

अनुजा शर्मा ने हासिल की कई उपलब्धियां नुजा शर्मा ने कई उपलब्धियां हासिल की है। अनुजा शर्मा 28 सालों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी हुई है। 20 सालों तक पंजाब के अलग-अलग जिलों के कॉलेज और स्कूल में टीचर और कोडिनेटर रही हैं। वहीं पिछले आठ सालों से डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-15 में सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा अनुजा शर्मा अंतरराष्ट्रीय परीक्षा पीसा में विज्ञान विषय की कोडिनेटर है। यह परीक्षा वर्ष 2022 में होगी। इस परीक्षा में बैठने के लिए पूरे देश में से सिर्फ चंडीगढ़ के विद्यार्थियों को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed