फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anshuman Kalia accused of embezzlement surrendered in court in Jalandhar

Jalandhar: गबन के आरोपी पूर्व पार्षद के बेटे ने किया आत्मसमर्पण, सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है जमानत याचिका

Tue, 28 Feb 2023 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 04:58 PM IST
सार

थाना 8 के एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई करके उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अंशुमन कालिया जमानत के लिए कई बार याचिका भी डाल चुका है लेकिन उसकी बेल मंजूर नहीं की गई थी। इसके बाद उसने खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

विज्ञापन
Anshuman Kalia accused of embezzlement surrendered in court in Jalandhar
अंशुमन कालिया - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर में नॉर्थ एरिया के विधायक बावा हैनरी द्वारा छह सोसाइटियों को दी गई 60 लाख रुपये की सरकारी ग्रांट का निजी तौर पर इस्तेमाल करने के मामले में फरार पूर्व पार्षद सुशील विक्की कालिया के बेटे अंशुमन कालिया ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद थाना 8 की पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। अंशुमन की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर रेड की थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका था। 

विज्ञापन


थाना 8 के एडिशनल प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई करके उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अंशुमन कालिया जमानत के लिए कई बार याचिका भी डाल चुका है लेकिन उसकी बेल मंजूर नहीं की गई थी। इसके बाद उसने खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अंशुमन की जमानत को लेकर उसके पिता सुशील कालिया ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिसे खारिज कर दिया गया था। सुशील कालिया बेटे की जमानत याचिका रद्द होने के बाद से डिप्रेशन में थे। इसके बाद सुशील कालिया ने जहर निगल लिया था। उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। मौत से पहले सुशील कालिया ने सुसाइड नोट में पूर्व भाजपा विधायक केडी भंडारी सहित कई नाम लिखे थे, जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। वहीं इस मामले में लेकर अंशुमन काफी समय से फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed