फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another fake candidate arrested in Haryana Group D CET

Chandigarh News: हरियाणा ग्रुप डी सीईटी में एक और फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

Tue, 24 Oct 2023 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Another fake candidate arrested in Haryana Group D CET
चंडीगढ़। हरियाणा ग्रुप डी की संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में रविवार को भी एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया। आरोपी सेक्टर-46 के एक केंद्र पर किसी अन्य की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंचकूला के 23 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि परीक्षा का आयोजन शनिवार और रविवार को दो दिन हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में भी किया गया। शनिवार को भी चंडीगढ़ में सेक्टर-29 के परीक्षा केंद्र पर एक फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा गया था। सेक्टर-34 थाना पुलिस के मुताबिक, रोहित का प्रवेशपत्र चेक करने पर फोटो और हस्ताक्षर का मिलान एनटीए की ओर से जारी प्रवेशपत्र और उपस्थिति पत्रक से नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मामले में शिकायतकर्ता सेक्टर-46डी के सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला निवासी रोहित रविवार को ग्रुप डी की संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) देने परीक्षा केंद्र (स्कूल) में आया था। सुबह 10 से 11.30 बजे बीच परीक्षा होनी थी। इसी दौरान लगभग 9.30 बजे एक पर्यवेक्षक ने कमरा नंबर 309 में जांच की तो पाया कि परीक्षा देने पहुंचे रोहित कुमार के पास मौजूद प्रवेशपत्र और एनटीए की ओर से जारी प्रवेशपत्र व हस्ताक्षर में मिलान नहीं हो रहा है। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बीते शनिवार को सेक्टर-29 के एक स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे फर्जी अभ्यर्थी को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में मुकेश कुमार नामक फर्जी अभ्यर्थी के खिलाफ स्कूल के प्रिंसिपल और सेंटर सुपरिंटेंडेंट गिरिश सचदेवा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। भिवानी निवासी 29 वर्षीय मुकेश कुमार वास्तविक अभ्यर्थी रमन नैन की जगह परीक्षा देने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed