फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anmol became Mr. Fresher in PU

Chandigarh News: पीयू में अनमोल बने मिस्टर फ्रेशर

Fri, 17 Oct 2025 11:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 17 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anmol became Mr. Fresher in PU
चंडीगढ़ सेक्टर 14 पंजाब यूनिवर्सिटी में इवनिंग डिपार्टमेंट की और से आयोजित नूर ए आगाज कार्यक्रम
इशमीत कौर के नाम मिस फ्रेशर का खिताब
विज्ञापन

इवनिंग स्टडी विभाग में ‘नूर-ए-आगाज’ कार्यक्रम में छात्रों ने प्रतिभा दिखाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के इवनिंग स्टडी विभाग में शुक्रवार को ‘नूर-ए-आगाज’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ। नए विद्यार्थियों के स्वागत में हुए इस कार्यक्रम में रैंप वॉक, भंगड़ा, हरियाणवी डांस, मॉडलिंग और रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। पूरे हॉल में तालियां और हूटिंग की गूंज सुनाई देती रही। कार्यक्रम में अनमोल को मिस्टर फ्रेशर और इशमीत कौर को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया गया। मंच पर छात्रों ने अपनी ऊर्जा और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया।

विभाग के शिक्षक बनीश पवल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों की छिपी प्रतिभा सामने आती है। इससे पहले रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिताओं में भी छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया था। ‘नूर-ए-आगाज’ में विद्यार्थियों ने जोश और रचनात्मकता के साथ ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed