{"_id":"5dff49948ebc3e879937bd84","slug":"anjum-moudgil-wins-medals-in-national-shooting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर अंजुम मोदगिल का एक और कमाल, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में झटके ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर अंजुम मोदगिल का एक और कमाल, नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में झटके ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल
Sun, 22 Dec 2019 04:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 Dec 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
अंजुम मोदगिल।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक-2020 में भारत को शूटिंग में ओलंपिक कोटा दिला चुकी सिटी की शूटर और पंजाब से खेलने वाली अंजुम मोदगिल ने भोपाल में चल रही नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में ब्रोंज और सिल्वर मेडल जीत लिए हैं। अंजुम ने ब्रोंज मेडल टीम इवेंट, जबकि सिल्वर मेडल सिंगल कैटेगरी में जीता है। इस चैंपियनशिप में देश के बेहतरीन टॉप शूटिंग खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
50 मीटर राइफल प्रोन वुमन टीम इवेंट में खेलते हुए पंजाब की टीम ने कुल 1841.9 अंक के साथ ब्रोंज मेडल जीता। इस टीम में अंजुम मोदगिल, सिफत कौर और चाहत शामिल रहीं। वहीं सिंगल कैटेगरी में खेलते हुए अंजुम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
विज्ञापन
नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जाने से कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में आयोजित एक स्पोर्ट्स मीट में अंजुम मोदगिल ने कहा था कि ओलंपिक-2020 से पहले मेरे लिए कुछ टूर्नामेंट काफी अहम है और इनमें यह नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप अति महत्वपूर्ण इवेंट है।
विज्ञापन