फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anjum Moudgil climbs to top spot in world rankings

Anjum Moudgil: 3250 अंक के साथ वर्ल्ड रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचीं अंजुम मोदगिल, खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Mon, 01 Aug 2022 02:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 02:18 AM IST
सार

अंजुम इन दिनों आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दिल्ली में आयोजित भारतीय केंप मे तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस दौरान वह खेल मंत्री से दिल्ली स्थित उनके दफ्तर में मिलीं।

विज्ञापन
Anjum Moudgil climbs to top spot in world rankings
अंजुम मोदगिल। - फोटो : फाइल

विस्तार

कोरिया में जुलाई माह में हुए आईएसएफ वर्ल्ड कप में अंजुम मोदगिल ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इसी के साथ वे वर्ल्ड रैंकिंग में 3250 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई हैं। इस मुकाम को हासिल करने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंजुम मोदगिल को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


अंजुम मोदगिल के पिता सुदर्शन मोदगिल और मां शुभ मोदगिल ने कहा कि यह परिवार के लिए बड़े गर्व की बात है कि बेटी लगातार कड़ी मेहनत से आगे बढ़ रही है। आईएसएफ वर्ल्ड कप में अंजुम मोदगिल ने दो कास्य पदक हासिल किए थे। उन्होंने वुमन 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के टीमें इवेंट और वुमन 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के एकल वर्ग में ये पदक जीते थे। 
विज्ञापन


इससे अंजुम मोदगिल की वर्ल्ड रैंकिंग में उछाल आया। वह अब 50 मीटर थ्री पोजीशन वुमन में 3250 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज हो गई हैं। अंजुम इन दिनों आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए दिल्ली में आयोजित भारतीय केंप मे तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस दौरान वह खेल मंत्री से दिल्ली स्थित उनके दफ्तर में मिलीं। अंजुम मोदिगल का परिवार सेक्टर- 37 में रहता है। शूटिंग में शहर की पहली ओलंपियन खिलाड़ी का दर्जा अंजुम मोदगिल के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed