फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anjum did not reach the final, Tricity's dream of winning a medal was shattered

फाइनल में नहीं पहुंची अंजुम, ट्राइसिटी का पदक जीतने का सपना टूटा

Sun, 01 Aug 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Anjum did not reach the final, Tricity's dream of winning a medal was shattered
चंडीगढ़। शहर की शूटर अंजुम मोदगिल का टोक्यो ओलंपिक में फिर से निशाना चूक गया। उनका निशाना चूकने के साथ ही ट्राइसिटी का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना भी अधूरा रह गया।
विज्ञापन

शनिवार को अंजुम 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। क्वालीफाइंग राउंड में अंजुम 15वें स्थान पर रहीं। असाका निशानेबाजी परिसर में विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम शुरुआती 40 निशानों के बाद शीर्ष आठ में थी और उनके फाइनल में पहुंचने की संभावना थी। हालांकि इसके बाद वह लय बरकरार नहीं रख सकी। इससे पहले अंजुम 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड इवेंट में 18वें स्थान पर रही थी। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सभी की निगाहें उनके 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन इवेंट पर टिकी हुई थीं, लेकिन इसमें भी वह पदक जीतने की दौड़ से बाहर हो गईं।
विज्ञापन

ट्राइसिटी के दूसरे शूटर भी रहे फ्लॉप
टोक्यो ओलंपिक में ट्राइसिटी के अन्य शूटर भी निराशाजनक प्रदर्शन कर चुके हैं। पंचकूला की यशस्विनी देशवाल 10 मीटर एयर पिस्टल में 13वें स्थान पर और 10 मीटर पिस्टल मिक्स इवेंट में 17वें स्थान पर रही थी। वहीं डेरबास्सी के स्कीट शूटर स्कीट प्रतिस्पर्धा में 18वें स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed