फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij Took Charge of Ministry, Exposed Deptt Activities

मंत्री बनते ही खोली हेल्थ महकमे की पोल

Thu, 30 Oct 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Oct 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
Anil Vij Took Charge of Ministry, Exposed Deptt Activities

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंत्रालय संभालते ही अफसरशाही से जवाब-तलब किया है। बुधवार को सचिवालय में विज ने विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव नवराज संधू ने बताया कि कौन से महकमे में क्या चल रहा है। इसी बीच विज ने अधिकारियों से सीधे संवाद शुरू कर दिया।

अफसरों से उनके विभागों की उपलब्धियां जानने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वे खुद अस्पतालों का दौरा करके आए हैं। प्रदेशभर के अस्पतालों का बुरा हाल है। एक बेड पर दो-दो मरीज कराह रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल मंदिर की तरह साफ होने चाहिए, लेकिन नाक पर रुमाल रखे बिना वहां पर घुसा नहीं जा सकता है। उन्होंने अफसरों को साफ-साफ चेतावनी दी कि फाइलों में काम करना छोड़ें। फील्ड का दौरा कर समस्याओं का हल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल अधिकारी को भी किया जवाब-तलब

Anil Vij Took Charge of Ministry, Exposed Deptt Activities

खेल एवं युवा मामले के प्रधान सचिव अमित झा ने बताया कि विभाग बच्चों को खेलने के लिए प्रोत्साहित करता है। खेलों में मेडल हमारी उपलब्धि है, यह सुनते ही विज ने कहा कि मेडल जीत कर तो ला रहे हैं। मेडल लगातार आते रहे हैं, लेकिन उसके लिए विभाग की तरफ से किया क्या जा रहा है।

खेलों के कोच न होने के साथ-साथ स्टेडियम खस्ताहाल हैं। खिलाड़ियों के आगे भी मेडल जीतने और लाने के लिए क्या-क्या प्रयास किए जा रहे हैं।

अनिल विज ने कहा कि इलाज से पहले डॉयग्नोसिस की तरह हमने स्वास्थ्य विभाग का डॉयग्नोस शुरू कर दिया है। मर्ज समझ में आते ही इलाज का हल कर देंगे।

अभी तक 10 साल से प्रदेश की सरकार सोई हुई थी। अफसरों और मुलाजिमों में काम करने की आदत खत्म हो गई है। अब हम सिखाएंगे कि वर्क कल्चर किसे कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed