फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij said uncontrolled corona infection in Delhi affected Haryana

हरियाणा: विज बोले- दिल्ली में अनियंत्रित संक्रमण से हमारे तीन जिलों में बढ़े मरीज, सीएम मनोहर लाल ने की टीकाकरण की अपील

Mon, 17 Jan 2022 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 12:29 AM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत में अनिल विज ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भाजपा की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की चिंता करें तो बेहतर होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी सीट से चुनाव लड़ें, भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।

विज्ञापन
Anil Vij said uncontrolled corona infection in Delhi affected Haryana
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण अनियंत्रित होने का प्रभाव हरियाणा में पड़ रहा है। इससे दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के तीन जिलों में संक्रमण दर काफी ज्यादा है। इससे हमें घबराने की जरूरत नहीं। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, हरियाणा में कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य इंतजाम हैं। 

विज्ञापन


मरीज चाहे दिल्ली से आए या कहीं और से, हरियाणा में पूरा उपचार दिया जा रहा है। विज ने बताया कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों का असर एनसीआर क्षेत्र में पड़ा है। जिससे गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में संक्रमण दर बढ़ी है। प्रदेश में शनिवार को 9 हजार कोरोना के नए केस आएं हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उनमें से आधे गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जिले से हैं। यह दिल्ली का प्रभाव है। संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पूरे इंतजाम हैं। तीसरी लहर से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में उपकरण व दवाएं प्रदेश में मौजूद हैं। मरीजों का उचित इलाज किया जा रहा है। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के जिन बच्चों ने टीका नहीं लगवाया है, स्कूल खुलने पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

हार रहा प्रत्याशी चुनाव नहीं चाहता 

गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के चुनाव की तारीख बढ़ाने की मांग पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा, जो प्रत्याशी हार रहा होता है, वह चाहता है कि चुनाव ही न हों। वह चुनाव से बचने के लिए नए नए बहाने ढूंढता है।

प्रदेश के सभी नागरिक वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लगवाएं: मनोहर 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के सभी नागरिक वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं। हम सभी को कोरोना नियमों का पालन करते हुए महामारी को हराना है। मुख्यमंत्री ने विश्व के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान की वर्षगांठ पर यह आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समस्त देश व प्रदेशवासियों को बधाई दी। 

मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक 2 करोड़ 12 लाख 3 हजार 919 लोगों को पहली और 1 करोड़ 58 लाख 33 हजार 825 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 15 से 18 आयु वर्ग के 7 लाख 82 हजार 50 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई है। करीब 56 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगी है।

उन्होंने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, सबका साथ-सबका विकास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व कर्तव्यनिष्ठा से भारत ने विश्व के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। मोदी के कुशल नेतृत्व में 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी। इस टीकाकरण में भारत अब विश्वभर में पहले स्थान पर है। 

अभी तक देश में 156.59 करोड़ कुल टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण अभियान में कई रिकॉर्ड भी बने हैं। टीकाकरण के पहले दिन विश्व स्तर पर टीका पाने वाले नागरिकों की संख्या भारत में सर्वाधिक थी। इसके अलावा 17 सितंबर 2021 को एक ही दिन में 2.5 करोड़ डोज के साथ सर्वाधिक टीकाकरण हुआ। यह पीएम की दूरगामी सोच का नतीजा है।

कोरोना योद्धाओं का कार्य और साहस सराहनीय: बंडारू दत्तात्रेय
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कोविड रोधी टीकाकरण अभियान के एक वर्ष पूरा होने पर सभी कोरोना योद्धाओं के कार्य और साहस की सराहना की है। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता में सरकारी अधिकारियों, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी इस प्रतिबद्धता के कारण ही देश में 156.77 करोड़ लोगों को पहली डोज व 59 करोड़ लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने आमजन से टीकाकरण करवाने की अपील की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed