फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   anil vij released corona awareness comic

अनिल विज ने कोरोना जागरूकता कॉमिक का किया विमोचन

Tue, 15 Jun 2021 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
anil vij released corona awareness comic
चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कोरोना टीकाकरण की जागरूकता पर आधारित किड्स वायु और कोरोना : कोविड वैरियंट बनाम वैक्सीन वॉरियर्स का विमोचन किया। यह कॉमिक पीयू और पीजीआई के विशेषज्ञों द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई है।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनिल विज ने कहा कि कॉमिक टीकाकरण को लेकर जागरूकता करने का बेहतर माध्यम है। इसके माध्यम से बच्चों और उनके माता-पिता की शंकाओं को दूर करने का सफल प्रयास किया गया है। वहीं, इस कॉमिक के जरिए बच्चे अपने माता-पिता को कोरोना बचाव संबंधी दिशानिर्देशों के साथ ही टीका लगवाने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इस चित्रात्मक कॉमिक्स को पीजीआई सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. रविंद्र खैवाल व पीयू के पर्यावरण विभाग की चेयरपर्सन डॉ. सुमन मोर ने मिलकर तैयार किया है। यह उनकी कॉमिक का छठा संस्करण है। डॉ. रविंद्र ने बताया कि कई देशों में बच्चों के कोरोना टीकाकरण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। भारत में भी इसके लिए परीक्षण शुरू कर दिया गया है। ऐसे में यह कॉमिक वैक्सीन को लेकर मन में आने वाले तमाम संदेह और चिंताओं को वैज्ञानिक तर्क के साथ दूर करने में कारगर साबित होगा। वहीं, डॉ. सुमन मोर ने बताया कि यह कॉमिक 20 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसे डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ द्वारा स्वीकृति मिली है। पीजीआई निदेशक प्रोफेसर जगतराम और पीयू के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार ने दोनों लेखकों के इस पहल की सराहना की और उन्हें बधाई दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed