फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil Vij orders vigilance probe into hiring of home guard during lockdown

पाबंदी के बावजूद लॉकडाउन में भर्ती लिए 252 होमगार्ड, विज ने विजिलेंस को सौंपी जांच

Wed, 09 Sep 2020 11:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Sep 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
Anil Vij orders vigilance probe into hiring of home guard during lockdown
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा में गृह विभाग के अधिकारियों ने लॉकडाउन के दौरान 252 होमगार्ड भर्ती कर लिए। होमगार्ड जवानों की यह भर्ती रोक होने के बावजूद की गई। मामला जब गृह मंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी। जानकारी के मुताबिक जो होमगार्ड भर्ती किए गए हैं उन्हें ही रोज का काम नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में नई भर्ती करने के बाद सभी को काम दे पाना संभव नहीं था। इसलिए सरकार ने भर्ती पर रोक लगाई थी।

विज्ञापन


अनिल विज को इस बात की जानकारी अपने स्रोतों से मिली, जिसके बाद होमगार्ड महकमे से रिपोर्ट मांगी गई। रिपोर्ट आने में देरी हुई तो मंत्री सख्ती की और अधिकारियों पर कड़ा संज्ञान लिया। जिसके बाद यह पता चला कि 252 जवानों की भर्ती की गई है। भर्तियों में लेन देन की बात भी सामने आई तो इस मामले की जांच विजिलेंस कौ सौंपी गई। 
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर पर इस मामले में अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है। जिसके बाद अनिल विज ने फाइल पर लिखा है कि इस बात का जवाब दिया जाए कि भर्तियों में पाबंदी के बावजूद यह भर्ती किससे पूछ कर की गई है। अब विजिलेंस इस मामले में जांच करने के बाद यह साफ करेगा कि किस स्तर पर गड़बड़ी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने इस मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अनिल विज, गृह मंत्री

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed