फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anil vij, in panchkula haryana, Haryana health minister anil vij

जब विज पहुंचे पंचकूला तो हड़बड़ाहट में अधिकारियों से हुई बड़ी गलती!

Tue, 11 Oct 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(दीपक शाही)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(दीपक शाही) Updated Tue, 11 Oct 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
 Anil vij, in panchkula haryana, Haryana health minister anil vij
Haryana Health Minister Anil Vij
हरियाणा के स्वास्थ मंत्री अनिल विज की उम्र कितनी है? इसका अंदाजा लगाना जरा कठिन है। मंत्री 56 के हैं या 46 के, यह कोई नहीं बता सकता। जनरल अस्पताल ने भी उनकी दो-दो उम्र दर्ज कर ली।
विज्ञापन


दरअसल, हुआ कुछ यूं की मंत्री जी इलाज के लिए पंचकूला सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचे और वहां पर अफरातफरी में दो कार्ड बन गए। एक में मंत्री की उम्र 55 और दूसरे कार्ड में उनकी उम्र 60 लिख दी गई। मंत्री से उम्र पूछने की किसी की जुर्रत नहीं पड़ी। करें भी कैसे, मंत्री का जलवा ही कुछ ऐसा है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री के पांव में था दर्द 
दरअसल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पांव में दर्द की शिकायत थी। रविवार को शाम उनके स्वागत में पहले से ही अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी खड़े थे। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री के दाएं पांव की एड़ी दिखाने आए थे। जिसकी जांच के लिए वह रविवार को शाम अस्पताल में एक्सरे कराने पहुंचे। पांव की जांच ऑर्थो स्पेशलिस्ट डॉक्टर मोदी ने की। जांच के बाद उन्होंने ने कहा कि कोई घबराने की बात नहीं है। सब कुछ नॉर्मल है। डॉक्टर की बात सुनते ही स्वास्थ्य मंत्री बिना एक्सरे कराए अस्पताल से चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री अनिल विज भूल गए नियम 

 Anil vij, in panchkula haryana, Haryana health minister anil vij
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
कुछ दिन पहले ही बिना आधार कार्ड अस्पताल में पहुंचे मरीजों का इलाज बंद कर दिया गया है। क्योंकि अस्पताल प्रबंधन ने ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए हर मरीज का आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया था। ऐसे में सैकड़ों मरीज जो बिना आधार कार्ड के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे, उन्हें लौटा दिया गया।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री के दो-दो ओपीडी कार्ड बना दिए गए। लेकिन उनसे किसी की हिम्मत नहीं हुई कि आधार कार्ड दिखा दो। या नंबर ही बता दो। वैसे वैसे स्वास्थ्य मंत्री की असली उम्र 63 वर्ष है। रिकॉर्ड के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का जन्म 15 मार्च 1953 में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed