{"_id":"5bf2dd50bdec226956573647","slug":"anil-vij-gave-statement-on-amritsar-bomb-blast-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आतंकी हमले पर बोले मंत्री अनिल विज, 'आप' नेताओं से पूछताछ करें खुफिया एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में आतंकी हमले पर बोले मंत्री अनिल विज, 'आप' नेताओं से पूछताछ करें खुफिया एजेंसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
अनिल विज (फाइल फोटो)
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर हमले के बाद आप नेता द्वारा की गई बयानबाजी और आर्मी चीफ पर उठाए सवालों पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने पंजाब के आप नेताओं को आड़े हाथ लिया। मंत्री अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं के पाकिस्तान के उग्रवादी संगठनों से संबंध हो सकते हैं, इसलिए ये प्रो-पाकिस्तानी और पाकिस्तान के हक मे बार-बार बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल विज ने कहा कि देश की खुफिया एजेंसियों को इन आप नेताओं से पूछताछ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप ने पहले सर्जिकल स्ट्राइक पर शक का माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन अब तो हद हो गई है। अमृतसर के निरंकारी भवन पर हुए आतंकवादी हमले में इन्होंने आर्मी चीफ पर शक जाहिर कर दिया। विज ने कहा कि ये योजनाबद्ध तरीके से सशस्त्र सेनाओं का मनोबल कमजोर करना चाहते हैं। ये एक प्लानिंग के तहत हमारी सुरक्षा एजेंसियों को कमजोर करना चाहते हैं।
विज्ञापन
फेल खुफिया तंत्र के चलते हुए अदलीवाल हमला
आम आदमी पार्टी ने अमृतसर में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना जाहिर की। साथ ही उनके परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। आप विधायक अमन अरोड़ा और मीत हेयर ने कहा कि अदलीवाल हमला खुफिया तंत्र फेल होने के कारण हुआ।
विज्ञापन
अमन ने कहा कि आतंकी गतिविधियों के चलते कुछ दिनों से हाई अलर्ट था। सेना प्रमुख ने भी अंदेशा जाहिर किया था। आप विधायक एचएस फूलका के बयान पर अमन ने कहा कि फूलका ने खेद जताते हुए अपना बयान वापस ले लिया है। लेकिन उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।