फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vij calls Manohar a lion; Opposition taunted, said- Congress's fight has now come out of the room

Haryana: विज ने मनोहर को बताया शेर; विपक्ष कसा तंज, कहा-कांग्रेसियों की लड़ाई अब कमरे से बाहर आ गई

Sun, 28 Apr 2024 10:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 Apr 2024 10:11 AM IST
सार

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने तो हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम/टिकटों का फैसला करने में लगभग पूरा एक महीना लगा दिया है। इनके बीच खूब लड़ाइयां होती रही हैं। अब इनकी लड़ाइयां कमरें से बाहर आ गई हैं।
 

विज्ञापन
Vij calls Manohar a lion; Opposition taunted, said- Congress's fight has now come out of the room
पूर्व गृहमंत्री अनिल विज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार व पूर्व सीएम मनोहर लाल को शेर बताया है। मनोहर लाल के सामने कांग्रेस के युवा उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को उतारे जाने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा- तो कांग्रेस ने शेर के आगे कमजोर प्रत्याशी उतार दिया। बेचारा कमजोर आदमी है, पहले ही दिन उसका पता चला है कि वो भगोड़ा हो रखा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा-चुनाव प्रचार के दौरान मनोहर लाल के पास अपने पक्ष में कहने के लिए बहुत कुछ है। पूरा विश्वास है कि जनता मनोहर लाल को ही विजयी बनाएगी। विज शनिवार को दिल्ली के हरियाणा निवास पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों की ओर से कांग्रेस के उम्मीदवारों की ओर से पूछे गए सवाल पर कहा-हरियाणा में भाजपा दसों सीट पर मजबूत है। कांग्रेस ने तो हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम/टिकटों का फैसला करने में लगभग पूरा एक महीना लगा दिया है। इनके बीच खूब लड़ाइयां होती रही हैं। अब इनकी लड़ाइयां कमरें से बाहर आ गई हैं।
विज्ञापन


पार्टी के कर्ता-धर्ता ही बता पाएंगे कि बीरेंद्र ने पार्टी क्यों छोड़ी
चौधरी बीरेंद्र सिंह के भाजपा छोड़े जाने के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा- मैं तो इस स्थिति में नहीं हूं, मगर पार्टी के जो कर्ता-धर्ता हैं, वहीं जानते हैं कि बीरेंद्र सिंह छोड़कर क्यों गए थे और उनको आना चाहिए या नहीं आना चाहिए। श्रुति चौधरी व बृजेंद्र सिंह की टिकट कटने पर कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान के दिए बयान-आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें एडजस्ट किया जाए के सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा- कांग्रेस वाल ऐसा ही टुकड़ा डालकर रखते हैं। क्या करेंगे, क्या नहीं करेंगे- आज क्या कर दिया और कल क्या करेंगे। कोई न कोई लालच देकर ही रखेंगें और ऐसे ही पार्टियां चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed