फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Angry administration residents themselves started construction work track park

प्रशासन से गुस्साए सेक्टर-44 निवासियों ने खुद ही किया पार्क में ट्रैक बनाने का काम शुरू

Sun, 02 Aug 2020 01:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Angry administration residents themselves started construction work track park
चंडीगढ़। प्रशासन से नाराजगी जताते हुए सेक्टर- 44 निवासियों ने अपने पार्क में शनिवार को ट्रैक का काम शुरूकिया। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट स्वदेश तलवार ने कहा कि वह कई बार प्रशासन से पार्क में ट्रैक बनाने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासन धन की कमी से जूझ रहा है, इसलिए मजबूर होकर निवासी अपने पैसों से ट्रैक बनाने जा रहे हैं। इसका उद्घाटन शनिवार सुबह कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक को बनाने में कुल 70 हजार का खर्च आएगा। सीनियर सिटीजन के लिए पार्क में ट्रैक होना बहुत ही जरूरी है ताकि वह आसानी से सैर कर सकें। उन्होंने कहा कि शुरू से ही प्रशासन की तरफ से साउथ सेक्टरों के साथ भेदभाव होता आया है। सेक्टर- 44 की सड़कों की हालत भी दयनीय है। प्रशासन ने इन सड़को को बनाने की बजाय मिट्टी से कारपेटिंग करवा दी। अभी बारिशों के चलते वह मिट्टी भी गड्ढों से बाहर आ गई, जिसके कारण निवासी परेशानी झेल रहे हैं। इस मौके पर आरडब्लूए के सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। साथ ही कोरोना को देखते हुए सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed