{"_id":"5714df804f1c1b426e8b457d","slug":"ancient-temple-of-mata-mansa-devi-temple-issue-will-be-in-cm-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता मनसा देवी के प्राचीन मंदिर का मुद्दा गूंजेगा सीएम दरबार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता मनसा देवी के प्राचीन मंदिर का मुद्दा गूंजेगा सीएम दरबार में
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 20 Apr 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल माता मनसा देवी मंदिर में।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता मनसा देवी प्राचीन दरबार के अस्तित्व को संरक्षित करने का मुद्दा सीएम के दरबार में रखा जाएगा। मंदिर के भित्ति चित्र और प्राचीन ढांचे को संजोने में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मदद करेगा या नहीं। इस कार्य में किसी अन्य एजेंसी का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह योजना माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ अगले माह होने वाली बैठक में तय हो सकती है। यह जानकारी माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर वीजी गोयल ने दी। सोमवार को वर्ल्ड हैरीटेज डे पर अमर उजाला ने माता मनसा देवी मंदिर के प्राचीन अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को फोकस करते हुए प्राचीन भित्ति चित्रों और प्राचीन भवन के जर्जर होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के सीईओ ने मंदिर के विकास और जीर्णोद्धार के लिए चलाए जा रहे कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। वह स्वयं प्राचीन भवन के संरक्षण को लेकर चिंतित हैं। वह बोर्ड के चेयरमैन और मुख्यमंत्री के साथ मई में होने वाली बैठक के दौरान संरक्षण का मुद्दा रखेंगे। उन्होंने आज उन जगहों का भी निरीक्षण किया, जिस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया है।
विज्ञापन
मंदिर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत: अग्रवाल
हिमाचल रेणुकाजी से मंदिर में दर्शन के लिए आए जयप्रकाश अग्रवाल का कहना है माता मनसा देवी मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की जितनी आस्था माता के दर्शन में है उतनी ही भवन के प्रति है। कमेटी को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
प्राचीनता को संजोने में भी योगदान दे श्राइन बोर्ड: वर्मा
बैंक से सेवानिवृत्व सहायक महाप्रबंधक जीआर वर्मा का कहना है कि वह लंबे समय से माता मनसा देवी के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन मंदिर के ऐतिहासिक गेट पर लगे भित्ति चित्रों के अलावा प्राचीन निर्माण में ग्रहण लग रहा है उसे मंदिर प्रशासन को सुधार करवाना चाहिए।