फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar train accident, Dussehra organizer Sourav Madan gives interview to channel

अमृतसर ट्रेन हादसाः दशहरे का आयोजक सौरव मदान आया सामने, कार्यक्रम को लेकर किया खुलासा

Wed, 24 Oct 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Oct 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Amritsar train accident, Dussehra organizer Sourav Madan gives interview to channel
सौरव मदान

जौड़ा फाटक पर धोबीघाट के भीतर दशहरे का आयोजन करने वाला सौरव मदान परिवार समेत घर पहुंच गया है। उसने कहा कि चहादीवारी में दशहरा मनाने की परमिशन ले रखी थी, इसी कारण निगम ने पानी का टैंकर भी भेजा था। भीड़ हमारे परिवार पर हमला कर सकती थी, इसलिए हमारा परिवार तीन दिन के लिए कहीं चला गया था। मदान ने निगम कमिश्नर सोनाली गिरी के इस दावे को भी गलत करार दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि निगम से कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई थी। 

विज्ञापन


मदान ने कहा कि वह निगम कमिश्नर के पीए से मिले थे। निगम की अनुमति के बाद ही पानी का टैंकर और फायर टेंडर भेजा गया। पुलिस से भी अनुमति ली गई थी। रेलवे से अनुमति की जरूरत नहीं थी, क्योंकि कार्यक्रम रेलवे की जमीन पर नहीं हो रहा था। मदान ने खुद को और नवजोत कौर सिद्धू को बेकसूर बताया। 

विज्ञापन

उसने कहा, हादसे के लिए मैं और डॉ. नवजोत कौर सिद्धू किसी भी तरीके से कुसूरवार नहीं हैं। इसमें रेलवे और लोगों की खुद की गलती है। लोगों को खुद सोचना चाहिए कि कहां खड़ा होना है। स्टेज से कई बार अनाउंसमेंट कराई गई कि ट्रैक पर खड़े न हों। लोगों को अनाउंसमेंट के बाद ट्रैक से हटना चाहिए था। रेलवे ट्रैक की तरफ कोई एलसीडी स्क्रीन नहीं लगाई गई थी।

मदान ने कहा, ‘मैं भागा नहीं था, बल्कि डर गया था। भीड़ को उकसाकर मेरे घर पर हमला कराया गया। मदान ने कहा कि क्या मेरा यह कसूर है कि मैंने यह कार्यक्रम करवाया। क्या मैं गेटमैन हूं या ड्राइवर हूं। मदान ने साफ कहा कि वह घायलों के साथ है और उनसे मुलाकात भी करने घर भी जाएंगे। अभी उनको सम्मन नहीं आया है, जब मजिस्ट्रेट इन्क्वायरी में उनको बुलाया जाएगा, वह शामिल होकर पूरा सहयोग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed