फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritsar Terror Attack, AAP Leader HS Phoolka UTurn on Statement Against Army Chief Bipin Rawat

सेना प्रमुख पर दिए विवादित बयान पर 'आप' नेता फुल्का का यूटर्न, बोले- मैंने कांग्रेस के लिए बोला था

Mon, 19 Nov 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Nov 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Amritsar Terror Attack, AAP Leader HS Phoolka UTurn on Statement Against Army Chief Bipin Rawat
आप नेता एचएस फूल्का
भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत पर दिए विवादित बयान पर 'आप' नेता एच एस फुल्का ने यूटर्न ले लिया है और सफाई पेश करते हुए एक और बयान दिया। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत समझा गया है। प्लीज पूरा वीडियो ध्यान से देखें, मेरा बयान कांग्रेस के खिलाफ था, न कि आर्मी चीफ के खिलाफ। यह बयान अनजाने में दिया गया था और इसके लिए मुझे खेद है।
विज्ञापन

 
अमृतसर बम हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे चुके एडवोकेट एचएस फुल्का ने कहा कि रविवार को गांव अदलीवाल में निरंकारी भवन में हमले की घटना ने मौड़ मंडी ब्लास्ट की याद ताजा कर दी है, जिसे डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं ने ही किया था। फुल्का यहां तक कह गए कि हो सकता है आर्मी चीफ विपिन रावत ने अपनी बात को सच साबित करने के लिए खुद ही धमाका कराया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्मी चीफ ने दी थी ये सलाह

3 नवंबर को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने एक सेमिनार में कहा था कि पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो बहुत देर हो जाएगी।

वह भारत में आंतरिक सुरक्षा की बदलती रूपरेखा रुझान और प्रतिक्रियाएं विषय पर आयोजित एक सेमिनार में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों, सरकार के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

 उन्होंने कहा कि पंजाब शांतिपूर्ण रहा है, लेकिन इन बाहरी संबंधों के कारण राज्य में उग्रवाद को फिर से पैदा करने के प्रयास किये जा रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा। इसके बाद विपिन रावत पठानकोट सेना के कार्यक्रम में पहुंचे और अपने बयान को फिर दोहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed