{"_id":"58aee02b4f1c1b635fb231a8","slug":"amritsar-railway-station-bomb-threat-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 24 Feb 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके किसी ने अमृतसर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी है। फोन आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीरवार को सूचना मिलते ही तुरंत जीआरपी, आरपीएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
सभी ट्रेनों में चेकिंग की गई। हर संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई लेकिन बम कहीं नहीं मिला। पुलिस ने थाना सिविल लाइन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ झूठी सूचना देने का मामला दर्ज कर लिया है। तीन घंटे तक तलाशी अभियान चलता रहा।
पुलिस ने अमृतसर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी देने वाले फोन नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। अब तक यह फोन नंबर किसके नाम पर है पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि ऐसी सूचनाएं पुलिस कंट्रोल रूम में देने वाले तमाम मामले में मानसिक रोगी होते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कमिश्नर जे नागेश्वर राव ने बताया कि पुलिस के लिए हर सूचना महत्वपूर्ण होती है। पुलिस पहले जांच करती है बाद में झूठ व सच का फैसला सामने आ ही जाता है।