{"_id":"641c853ea7763678a80a6f69","slug":"amritpal-singh-passport-missing-from-his-home-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: क्या विदेश भागने की फिराक में अमृतपाल? घर से पासपोर्ट गायब, नेपाल सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: क्या विदेश भागने की फिराक में अमृतपाल? घर से पासपोर्ट गायब, नेपाल सीमा पर अलर्ट
Thu, 23 Mar 2023 10:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Mar 2023 10:30 PM IST
सार
सूत्रों के अनुसार अमृतपाल पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कहीं छिपा हो सकता है। इन सभी राज्यों को पंजाब पुलिस ने अलर्ट भेज दिया है। अमृतपाल विदेश न भाग सके, इसके लिए पहले से ही पाकिस्तान और नेपाल से सटे बॉर्डर पर बीएसएफ और एसएसबी अलर्ट पर है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतपाल सिंह का पासपोर्ट उसके घर से गायब है। गुरुवार को पुलिस अधिकारी अमृतपाल सिंह के घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों से उसका पासपोर्ट मांगा लेकिन आरोपी के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि अमृतपाल सिंह का पासपोर्ट घर में नहीं है। आशंका है कि फरारी के तुरंत बाद अमृतपाल सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने पासपोर्ट उस तक भिजवा दिया था ताकि मौका मिलते ही वह विदेश निकल सके।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस को अभी तक आरोपी अमृतपाल सिंह के पारिवारिक के सदस्यों की ओर से किसी भी तरह का सहयोग नहीं मिला। पुलिस पिछले दो दिन से लगातार आरोपी के परिवार से अमृतपाल को आत्मसमर्पण करवाने के लिए दबाव बना रही है। पुलिस को संदेह है कि अमृतपाल सिंह इंटरनेट मीडिया के जरिये 20 मार्च तक अपने परिवार के संपर्क में था।
विज्ञापन
पाकिस्तान व नेपाल बॉर्डर पर भी अलर्ट
सूत्रों के अनुसार अमृतपाल पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कहीं छिपा हो सकता है। इन सभी राज्यों को पंजाब पुलिस ने अलर्ट भेज दिया है। अमृतपाल विदेश न भाग सके, इसके लिए पहले से ही पाकिस्तान और नेपाल से सटे बॉर्डर पर बीएसएफ और एसएसबी अलर्ट पर है। माना जा रहा है कि अमृतपाल उत्तराखंड के रास्ते से बाहर भाग सकता है।
विज्ञापन
तरनतारन-फिरोजपुर को छोड़ पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल
पंजाब सरकार ने तरनतारन-फिरोजपुर को छोड़ पूरे पंजाब में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी है। सरकार का कहना है कि तरनतारन और फिरोजपुर में दोनों संवेदनशील शहर हैं। इन दोनों शहरों में मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी 24 मार्च तक बढ़ा दी है।