{"_id":"646681497f63ebb03303c684","slug":"amritpal-singh-parents-meet-him-at-dibrugarh-jail-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल से पहली बार मिले परिजन, मां ने कहा- बेटा चढ़दीकला में है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल से पहली बार मिले परिजन, मां ने कहा- बेटा चढ़दीकला में है
Fri, 19 May 2023 01:22 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 May 2023 01:22 AM IST
सार
पिता तरसेम सिंह ने बताया कि जबसे अमृतपाल सिंह जेल में बंद है, तब से कोई न कोई उनसे मिलने आता रहता है। वह बिस्कुट और नमकीन लेकर आए थे। जेल अथॉरिटी का कहना है कि जांच के बाद उसे पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह और उसके माता-पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह से डिब्रूगढ़ जेल में गुरुवार को पहली बार उनके परिजनों ने मुलाकात की। इस दौरान उनके वकील भी साथ गए थे। अमृतपाल की मां बलविंदर कौर ने कहा कि उनका बेटा जेल में चढ़दीकला में है। उन्होंने पंजाब व केंद्र सरकार से मांग की है कि अमृतपाल व उसके साथियों को तुरंत रिहा किया जाए।
विज्ञापन
पिता तरसेम सिंह ने बताया कि जबसे अमृतपाल सिंह जेल में बंद है, तब से कोई न कोई उनसे मिलने आता रहता है। वह बिस्कुट और नमकीन लेकर आए थे। जेल अथॉरिटी का कहना है कि जांच के बाद उसे पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बरनाला से पूर्व सांसद एवं एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा और एक अन्य वकील बृज शर्मा भी वहां पहुंचे थे। एडवोकेट बृज शर्मा ने कहा कि वह अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह से मुलाकात करेंगे। वह पंजाब में उन सभी लोगों की बेल लगा रहे हैं जिन पर एनएसए नहीं लगाया गया है। इससे पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी ने उनसे मुलाकात की थी।
विज्ञापन