फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amrinder Singh Raja Warring wrote a letter to Punjab DGP on Ajnala police attack

Punjab: राजा वड़िंग ने DGP को लिखा पत्र, अमृतपाल और समर्थकों पर कार्रवाई की मांग, पहले वाले खत की भी याद दिलाई

Thu, 02 Mar 2023 12:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 02 Mar 2023 12:05 AM IST
सार

राजा वड़िंग ने डीजीपी को याद दिलाया कि उन्होंने करीब चार महीने पहले भी उन्हें पत्र लिखकर अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के बारे में आगाह किया था। वड़िंग ने लिखा कि अमृतपाल पंजाब के सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट कर रहा है। उन्होंने डीजीपी से यह भी कहा कि न तो मेरे पिछले पत्र पर कोई संज्ञान लिया गया और न ही अमृतपाल की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
Amrinder Singh Raja Warring wrote a letter to Punjab DGP on Ajnala police attack
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बुधवार को अजनाला कांड के मुद्दे पर पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। वड़िंग ने लिखा है कि कार्रवाई नहीं किए जाने से पंजाब पुलिस के जवानों के हौसले पर बुरा असर पड़ा है। राजा वड़िंग ने अपने इस पत्र को ट्वीट के जरिये सार्वजनिक भी किया है।

विज्ञापन


राजा वड़िंग ने डीजीपी को याद दिलाया कि उन्होंने करीब चार महीने पहले भी उन्हें पत्र लिखकर अमृतपाल सिंह की गतिविधियों के बारे में आगाह किया था। वड़िंग ने लिखा कि अमृतपाल पंजाब के सांप्रदायिक सद्भाव को नष्ट कर रहा है। उन्होंने डीजीपी से यह भी कहा कि न तो मेरे पिछले पत्र पर कोई संज्ञान लिया गया और न ही अमृतपाल की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। अजनाला कांड का उल्लेख करते हुए वड़िंग ने लिखा कि ऐसी घटना आतंकवाद के काले दौर में भी देखने में नहीं आई थी क्योंकि राज्य के इतिहास में आतंकवाद के सबसे घिनौने रूप का सामना करते हुए भी पंजाब पुलिस का हौसला पस्त नहीं हुआ था।
विज्ञापन


राजा वड़िंग ने इसके साथ ही पार्टी की तरफ से अल्टीमेटम भी दिया कि या तो अमृतपाल सहित उन सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाए, जिन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया, अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। उन्होंने लिखा कि इतनी बड़ी वारदात पर निष्क्रियता स्वीकार नहीं की जा सकती क्योंकि अजनाला में घायल हुए सभी पुलिसकर्मी हमारे अपने लोग ही हैं। राजा वड़िंग ने लिखा कि केवल पंजाब पुलिस ही नहीं, इस घटना ने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में आम पंजाबियों के विश्वास को भी ठेस पहुंचाई है। यह विडंबना है कि दोषी खुलेआम घूम रहे हैं और सरकार व पुलिस असहाय दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह और अन्य समर्थक अपने साथी लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़वाने के लिए जबरन अजनाला पुलिस थाने में घुस गए थे। वह पुलिस थाने तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को साथ लेकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर तेज हथियारों से हमला किया, जिसमें एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पंजाब पुलिस ने अब तक न कोई कार्रवाई की और न ही एफआईआर ही दर्ज की। पंजाब पुलिस और राज्य सरकार के इस रवैये की कड़ी निंदा करते हुए विपक्ष द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed