{"_id":"5d83ea378ebc3e93dd48ea86","slug":"amit-shah-tommarraw-in-city-but-police-in-tenstion-chandigarh-news-pkl351205416","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः गृहमंत्री अमित शाह के आने से पहले बस स्टैंड पर बम की अफवाह, अफसरों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः गृहमंत्री अमित शाह के आने से पहले बस स्टैंड पर बम की अफवाह, अफसरों में मचा हड़कंप
Fri, 20 Sep 2019 09:27 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग अभियान
- फोटो : अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ आने से एक दिन पहले सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड पर बम की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बम स्क्वॉड समेत पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे बस स्टैंड पर करीब तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बस स्टैंड पर मौजूद यात्री भी दहशत में रहे। सर्च के बाद बम नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे किसी ने पुलिस को सेक्टर-17 स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर बम रखे होने की सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएसपी दिलीप रतन, ऑपरेशन सेल के एसएचओ जसविदंर सिंह, नाइट चेकिंग अफसर सेक्टर-3 थाना प्रभारी नीरज सरना सहित बम स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
सभी यात्रियों के सामानों की जांच के साथ यहां मौजूद दुकानों, लावारिस पड़े सामानों की गहनता से तलाशी शुरू की गई। करीब तीन घंटे तक चेकिंग अभियान चलाने के बाद जब कुछ नहीं मिला तो सभी ने राहत की सांस ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि कॉल करने वाले युवक का नंबर मुकेरियां का है, लेकिन नंबर पिछले काफी समय से स्विच्ड ऑफ रहा हैै।
विज्ञापन
एक माह पहले एलांते मॉल में बम की सूचना से मचा था हड़कंप
बता दें कि बीते करीब एक महीने पहले एलांते मॉल में बम रखे होने की सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस टीम ने पूरे मॉल को खाली करवाकर करीब पांच घंटे तक तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन बम नहीं मिला। इसके बाद इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल अभी तक मामला अनसुलझा है।