फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah is addressing a press conference in Chandigarh

अमित शाह: 10 सदस्यों से शुरु हुई थी भाजपा, आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

Sun, 21 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah is addressing a press conference in Chandigarh
Amit shah
अपने दो दिन के दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चंडीगढ़ पहुंचे है। इस मौके पर अमित शाह चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में पत्रकारों को बातचीत की। अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो 10 सदस्यों से शुरू हुई थी आज वह 11 करोड़ से भी ज्यादा सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का बहुत बड़ा काम किया है। राजनीतिक जीवन में सुचिता लाने और सार्वजनिक जीवन से काले धन के दुष्प्रभाव को निरस्त करने के लिए मोदी सरकार ने प्रयास किये है। जलवायु सुधार के क्षेत्र में एक संवेदनशील राष्ट्र बनकर भारत आज दुनिया की अगुवाई कर रहा है। आज देश भर में बीजेपी के 1387 विधायक हैं, 13 राज्यों में बीजेपी की सरकार है, 4 राज्यों में गठबंधन की सरकार है
विज्ञापन


अमित शाह ने प्रेसवार्ता में कहा कि नोटबंदी जैसा साहसिक कदम उठाकर मोदी सरकार ने अपनी राजनीतिक इच्छा शक्ति का परिचय दे, काले धन पर लगाम लगाने का किया है। देश के 4 करोड़ गरीब घरों में शौचालय बनाने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। अमित शाह ने कहा कि पंजाब में अभी बीजेपी का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन बरकरार है। दिल्ली MCD चुनाव पर बोलते हुए शाह ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की जीत बड़ी सफलता है, वहीं केंद्र में बीजेपी की तीन साल की सरकार में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


SYL पर राजनाथ सिंह ने दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों से बात की है, हरियाणा में बीजेपी का कोई विधायक नाराज नहीं है। मोदी सरकार ने देश में से परिवारवाद, संप्रदायवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करने का काम किया है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी, पीएम मोदी आजादी के बाद सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed