फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   America Interest in Narendra Modi Magic in Haryana

हरियाणा में मोदी मैजिक कितना, जानेगा अमेरिका

Fri, 26 Sep 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 26 Sep 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
America Interest in Narendra Modi Magic in Haryana

देश के पीएम नरेंद्र मोदी का असर विदेशों तक है। अमेरिका भी यह जानना चाहता है कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नाम पर जो मैजिक हुआ था क्या वह विधानसभा चुनावों में भी होगा। बृहस्पतिवार को अमेरिकन दूतावास से दो महिला स्टाफ सदस्य यह जानने के लिए हिसार पहुंची।

विज्ञापन


अमेरिकन अंबेसी से हिसार पहुंची मरियम व कैथरीन ने पॉलिटिकल विश्लेषण के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य धर्मबीर गोयत का इंटरव्यू भी किया। इंटरव्यू में उन्होंने कई सवाल किए। अमेरिकन दूतावास से आई कैथरीन ने कांग्रेस नेता धर्मबीर से पूछा कि क्या यहां मोदी मैजिक चलेगा।
विज्ञापन


इस पर कांग्रेस नेता धर्मबीर गोयत ने कहा कि गुजरात व हरियाणा के मुद्दे अलग हैं। फोरलेन प्रदेश में हिसार से रोहतक तक कांग्रेस सरकार की घोषणा थी। हांसी से रोहतक तक सीधे रेलवे ट्रैक का जुड़ाव सहित कांग्रेस नेता ने सारी डेवलेपमेंट की उपलब्धियां गिनवाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में जो, वो गुजरात में नहीं

America Interest in Narendra Modi Magic in Haryana

अमेरिकन अंबेसी से यहां पहुंची महिलाओं ने गुजरात के अन्य विकास के मुद्दे उनके सामने रखे, जिस पर गोयत ने कहा कि जो हरियाणा में पहले से है वो गुजरात में आज भी नहीं है। उन्होंने गुजरात से दोगुनी पेंशन की बात कही, एम्स की ब्रांच व आईआईएम का जिक्र किया।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सदस्य धर्मबीर गोयत ने कहा कि अमेरिकन अंबेसी से आई स्टाफ सदस्य यहां एक होटल में ठहरी थी। उनके पास कॉल आई और फिर वे आवास पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि दोनों ने उनसे करीब पौना घंटा बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed