फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ambala city sho suspends in case of young man assaulting

अंबालाः युवक से मारपीट मामले में एसएचओ निलंबित, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, दो होमगार्ड भी नपेंगे

Wed, 26 Jun 2019 03:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 26 Jun 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
ambala city sho suspends in case of young man assaulting
बीजेपी विधायक असीम गोयल - फोटो : फाइल फोटो

युवक से मारपीट के आरोप लगने के बाद एचएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है और दो होमगार्ड पर भी गाज गिर सकती है। वहीं दो पुलिकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। मामला सामने आने के बाद मंत्री की मौजूदगी में भाजपा विधायक ने अंबाला पुलिस हाय हाय और एसपी मुर्दाबाद के नारे लगाए थे।

विज्ञापन


अंबाला एसपी मोहित हांडा ने बताया की मामले में कार्रवाई करते हुए पंजोखरा थाना प्रभारी गुरमेल सिंह को समय रहते उचित कार्यवाही ना करने का आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई रमेश व ई एच शमशेर अली को लाइन हाजिर किया गया है। इसके साथ ही घटना के दौरान मौके पर मौजूद दोनों होमगार्ड मनीष व सुखबीर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को लिख दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को हरियाणा की अंबाला सिटी में करीब नौ माह बाद हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ था। बैठक के दौरान एक युवक ने पुलिस पर पीटने और अवैध हथियार का फर्जी मामला दर्ज करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार की उपस्थिति में विधायक असीम गोयल व अन्य भाजपा नेताओं ने एसपी मोहित हांडा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और उनके खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देखकर अन्य कार्यकर्ता भी एसपी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।

उन्होंने यहां तक कह दिया कि अंबाला को यहां की पुलिस बिहार बनाना चाहती है, लेकिन वह बनने नहीं देंगे। इसके बाद मंत्री पंवार ने उन्हें शांत कराया और आरोपी तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने व जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया।

यह है मामला

हरिपुर (रायपुररानी) गांव के अमित कुमार ने परिवहन मंत्री को शिकायत दी कि 22 जून को जब वह मोटरसाइकिल पर गांव की ओर जा रहा था तो पंजोखरा थाना पुलिस ने उन्हें रोका। उसके पास कागजात नहीं थे तो पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस कर्मचारी कुछ वाहन चालकों को जाने दे रहे थे और कुछ को रोक रहे थे। जब वह अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो गुस्साए पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें थाने में ले जाकर मारपीट की।

यही नहीं उन्होंने एक हेड कांस्टेबल से कहा कि इसके हाथों में देसी कट्टा देकर अवैध हथियार का मामला दर्ज करो। इस शिकायत पर विधायक असीम गोयल, जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने विरोध जताया। गोयल ने कहा कि अंबाला पुलिस दूसरे राज्यों की तरह यहां के युवकों को अपराध की ओर धकेल रही है, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। हम अंबाला से ऐसे निरंकुश एसपी को ही बदलवा देंगे।

जिसे इतना भी पता नहीं कि पीड़ित युवक सामने खड़ा होकर अपने शरीर पर पड़ी चोटों के निशान दिखा रहा है, लेकिन वह फिर भी अपने भ्रष्टाचारी मुलाजिमों का साथ दे रहा है। ऐसे एसपी का अंबाला में क्या काम? इसके बाद उन्होंने अंबाला पुलिस हाय-हाय के नारे लगाए। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed