फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amazing musical evening by flute player in punjab kala bhawan chandigarh

10 प्रकार की बांसुरियों में पिरोकर सुनाईं लोक धुनें, खूब बजीं तालियां

Fri, 23 Sep 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Sep 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
amazing musical evening by flute player in punjab kala bhawan chandigarh
पंजाब कला भवन में बांसुरी वादन - फोटो : अमर उजाला
25 प्रकार की बांसुरियां बना चुके हैं और 10 प्रकार की बांसुरियों में पिरोकर लोक धुनें सुनाई तो श्रोताओं ने खूब वाहवाही की। पंजाब कला भवन में शुक्रवार को इंडियन कांउसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस,डिर्पाटमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स और पंजाब कला परिषद के सहयोग से म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली के प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित अजय प्रसन्ना और स्लोवाकिया के माइकल स्मेंटका ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अजय ने राग सरस्वती पर आधारित धुनों को पेश किया वहीं माइकल ने विभिन्न प्रकार की बांसुरी में लोक धुनों को पेश करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें माइकल ने 10 प्रकार की बांसुरियों में लोक धुनों को पिरो कर सुनाया। ये सभी बांसुरियां माइकल की खुद की बनाई हुई है। इस बारे में उनका कहना है मेरा मकसद स्लोवाकिया के कल्चर को दुनिया के सामने लाना है। जिसके लिए मैं न केवल कार्यक्रम करता हूं बल्कि साज का निर्माण भी करता हूं।
विज्ञापन


कई प्रकार की बांसुरी का कर चुके हैं अविष्कार
माइकल ने अपने अब तक के सफर में 25 के करीब विभिन्न प्रकार की बांसुरियों का निर्माण किया है। जिसमें 2 इंच की बांसुरी से लेकर 5 फुट की बांसुरी जिसे फुजैरा कहा जाता है शामिल है। इसके अलावा एक वाद्ययंत्र का निर्माण सींग से किया गया है जिसमें आठ होल किए गए हैं। इन सब की खास बात यह है कि सभी बांसुरियों में स्लोवाकिया की सांस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed