{"_id":"3080084e4a196750efa63cf6f2d0b72c","slug":"amarujala-free-medical-checkup-and-blood-donation-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 को खूनदान करें और मुफ्त जांच करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 को खूनदान करें और मुफ्त जांच करवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Mar 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहाना हास्पिटल और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नौ मार्च को सेक्टर 22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में ब्लड डोनेशन कैंप और फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कैंप में सोहाना हास्पिटल के वरिष्ठ डाक्टर शहरवासियों की फ्री जांच करेंगे। कैंप का समय सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक रहेगा। कैंप में शहर की विभिन्न आरडब्ल्यूए भी सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
सोहाना हास्पिटल के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर आदर्श सूरी ने बताया कि कैंप में डाक्टर मरीजों की मुफ्त तो जांच करेंगे। इसके अलावा कई टेस्ट भी कैंप में उपलब्ध रहेंगे। सभी टेस्ट पूरी तरह से मुफ्त होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कैंप का मकसद मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। जितनी तेजी से दुनिया एडवांस हो रही है, उतनी तेजी से लोग नई बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं।
इन सबसे बचने का एक ही रास्ता है कि लोग सजग रहे। हास्पिटल व अमर उजाला फाउंडेशन का मकसद भी यही है कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति लोग ज्यादा से ज्यादा जागरूक रहे।
ये टेस्ट होंगे फ्री
सेक्टर 22 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कैंप में ईसीजी, बोन डेंन्सिटी टेस्ट, लेब टेस्ट, शुगर व बीपी के टेस्ट मुफ्त में किए जाएंगे।
कैंप में ये डाक्टर करेंगे जांच
1. डा. गुरमीत सिंह मंगत.............आई विशेषज्ञ
2. डा. अमनप्रीत कौर............आई विशेषज्ञ
3. डा. तरविंदर पाल सिंह.............कार्डियोलॉजी
4. डा. गगनदीप सिंह सचदेवा.............आर्थोपेडिक्स
5. डा. नीरज लूना.............मनोचिकित्सक
6. डा. विक्रांत मित्तल.............ईएनटी
7. डा. राजन शर्मा.............यूरोलाजी
8. डा. प्राची गुप्ता.............स्किन विशेषज्ञ
9. डा. नवप्रीत.............बाल रोग विशेषज्ञ
10. डा. रुचि राय आहुजा.............स्त्री रोग विशेषज्ञ
11. डा. गुरप्रीत सिंह.............मेडिसिन
12. डा. निधि गुप्ता.............डेंटल
खूनदान देकर कमाएं पुण्य
अमर उजाला फाउंडेशन व सोहाना हास्पिटल की ओर से नौ मार्च को ब्लड डोनेशन कैंप भी आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली के लोगों से अपील की जा रही है कि वे कैंप में आकर रक्तदान करे और लोगों की जान बचाए। कहा जाता है कि खूनदान से बड़ा कोई महादान नहीं होता। खूनदान देने से सबसे ज्यादा पुण्य कमाया जाता है।