फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarinder Singh said BJP alliance will perform well in Punjab election 2022

Punjab election 2022: अमरिंदर सिंह बोले- पंजाब में भाजपा गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा, बताया क्यों जरूरी है हमारी सरकार

Sun, 20 Feb 2022 06:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Feb 2022 06:13 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मतदान के बाद कहा कि भाजपा गठबंधन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि पटियाला सीट पर मुझे कोई चुनौती नहीं मिल रही है। 

विज्ञापन
Amarinder Singh said BJP alliance will perform well in Punjab election 2022
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सुबह करीब साढ़े 11 बजे पत्नी सांसद परनीत कौर व बेटी जयइंद्र कौर के साथ सरकारी गर्ल्स कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। कैप्टन ने दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा-पीएलसी और शिअद (संयुक्त) का गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगा। 

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि केवल पटियाला सीट ही नहीं, उनकी पार्टी बाकी सीटें भी जीतेगी। इस समय देश व पंजाब की सुरक्षा व स्थिरता सर्वोपरि है, जिससे किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। पंजाब की 600 किलोमीटर की सीमा पाकिस्तान से लगती है। इसलिए पंजाब के लोगों को इस बात को समझते हुए भाजपा गठबंधन के हक में वोट डालना चाहिए, क्योंकि केवल भाजपा गठबंधन ही देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है।
विज्ञापन


बदले राजनीतिक समीकरणों में इस बार के चुनाव में पटियाला सीट पर किसी प्रकार का चुनौती मिलने की बात से कैप्टन ने इनकार किया। परनीत कौर ने कहा कि कैप्टन बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। बेटी जयइंद्र कौर ने भी पिता की जीत की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में पंजाबियत और बेहतरी के लिए मतदान: भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि रविवार को पंजाबियों ने पंजाबियत, शांतिपूर्ण एवं समृद्ध पंजाब के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बेहतर भविष्य व पंजाब की प्रगति चाहते हैं और इसी उद्देश्य को मुख्य रख कर लोगों ने मतदान किया है। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और इसने बहुत कठिन समय देखा है। पंजाब ने हमेशा देश की सुरक्षा के लिए सबसे आगे खड़े होने का गौरव प्राप्त किया है।


अश्वनी शर्मा ने कहा कि चाहे सीमाओं की रक्षा करना की बात हो या हरित क्रांति की शुरुआत, पंजाब ने भारत के अन्न भंडार में सबसे ज्यादा योगदान देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने आज के दिन को राज्य के भाग्य में एक ‘ऐतिहासिक दिन’ बताते हुए कहा कि देश में पंजाब की एक अनूठी स्थिति और भूमिका रही है। एक शत्रु देश के बगल में स्थित एक सीमावर्ती राज्य होने के नाते यह आसान नहीं है लेकिन पंजाबी हमेशा एकजुट और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहे हैं। अश्वनी शर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed