फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarinder singh has- assured of full protection by his government for badals

सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा- पुलिस के इनपुट के बाद बादल की सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे पुख्ता

Wed, 17 Oct 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Wed, 17 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
amarinder singh has- assured of full protection by his government for badals
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के आते ही राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सरकार की तरफ से उन्हें पूर्ण सिक्योरिटी कवर मुहैया करवाया जा रहा है। यह बात राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहीं। 

विज्ञापन


वह इस दौरान सेक्टर-68 में बनाए गए विजिलेंस भवन का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस पर करीब 31.29 करोड़ की लागत आई है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम की जान पर बढ़े खतरे संबंधी हाल में आई रिपोर्ट के बारे में उन्हें जानकारी है। जिक्रयोग है कि सोमवार को यूपी पुलिस ने तीन गैंगस्टर्स को काबू किया था, जिन्होंने पूछताछ में खुलासा किया था कि पंजाब के पूर्व सीएम व डिप्टी सीएम उनके निशाने पर थे। इसलिए उन्होंने पुलिस की राइफल लूटी थी।  
विज्ञापन


किसानों से हमदर्दी, कार्रवाई कानून के दायरे में 
मीडिया से पूछे गए सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों को तोड़कर पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसानों के प्रति पूरी हमदर्दी है, लेकिन उनकी सरकार कानून के घेरे से बाहर नहीं आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय संकट के चलते चालीस हजार लोगों का भविष्य अधर में
इसके अलावा अपनी मांग को लेकर धरने दे रहे अध्यापकों संबंधी शिरोमणि अकाली दल व आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यपाल को मांग पत्र सौंपे जाने के बारे में भी कैप्टन ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मामले के हल के लिए पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि करीब चालीस हजार मुलाजिमों को रेगुलर किया जाना है, लेकिन सरकार के सामने वित्तीय संकट है। इसके चलते इस काम में समय लग रहा है।  


टीचरों के पास दोनों रास्ते खुले 
संघर्ष पर चल रहे एसएसए व रमसा अध्यापकों के बारे में उन्होंने कहा कि टीचरों के पास दोनों विकल्प है। वह पंद्रह हजार तीन सौ पर रेगुलर सेवाएं ज्वाइन करें। तीन साल का समय पूरा करे या फिर अपने मौजूदा स्केल पर काम करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस पे स्केल की बात की है। वह केंद्र सरकार के 13900 से अधिक है। अब इस संबंधी अध्यापकों को फैसला लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed