{"_id":"5919c9304f1c1be929f226f7","slug":"amarinder-announces-rs-5-lakh-for-bereaved-family-photo-journalist-tarun-shammi","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले गड्ढे में बाइक टकराने से फोटो जर्नलिस्ट की मौत, मुआवजे का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले गड्ढे में बाइक टकराने से फोटो जर्नलिस्ट की मौत, मुआवजे का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Tue, 16 May 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
journalist Tarun Shammi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर रोड पर गड्ढे से निकली टाइलों में मोटरसाइकिल के टकराने से शनिवार को जख्मी हुए एक फोटो जर्नलिस्ट की रविवार को मौत हो गई। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को पांच लाख की सहायता राशि जारी की है।
वहीं पारिवारिक सदस्यों की ओर से निगम अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हादसे के जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारी और पैचवर्क का ठेकेदार है, जिसने गड्ढे को खुला छोड़ दिया था।
तरुण शम्मी तीन दिन पहले अपनी मोटरसाइकिल पर सब्जी मंडी से वर्कशॉप चौक जा रहे थे। रास्ते में गांधी कैंप के मोड़ पर गड्ढे में से निकली टाइलों से मोटरसाइकिल टकरा गई। इस दौरान शम्मी का सिर सड़क पर जा लगा, जिससे उसका ब्रेन का हिस्सा बाहर आ गया। सिर पर चोट लगने से रविवार रात को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीएम के नाम ज्ञापन, पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग
प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक्स मीडिया एसोसिएशन का शिष्टमंडल सोमवार को डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा से मिला। उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम पर ज्ञापन दिया है कि शम्मी के परिवार के आर्थिक हालात अच्छे नहीं हैं। उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। वहीं निगम अधिकारियों के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी गई है, वहीं अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।