फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala My City's 9 years, chandigarh news

नए जोश का उजाला: अमर उजाला माई सिटी के 9 साल का शानदार सफर

Sat, 11 Feb 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Feb 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala My City's 9 years, chandigarh news
Amar Ujala Logo - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला माई सिटी का नौ साल का शानदार सफर 11 फरवरी 2017 को पूरा हो रहा है। पंजाब के तत्कालीन राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल और यूटी के कई बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में कलाग्राम में आयोजित भव्य समारोह में 11 फरवरी 2008 को माई सिटी लांच किया गया था।
विज्ञापन


दस साल के लंबे सफर में माई सिटी के माध्यम से ट्राइसिटी से जुड़े लोगों की हर समस्याओं को उठाया गया। काफी कम समय में ही माई सिटी ने शहर के लाखों पाठकों को अपने साथ जोड़ लिया। माई सिटी में आमजन की खबरों को प्रमुखता से उठाया जाता है।
विज्ञापन


सामाजिक सरोकार के तहत अमर उजाला ने माई सिटी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए गली क्रिकेट, स्मार्टेस्ट वुमन कांटेस्ट, रक्तदान शिविर सहित कई अभियानों को सफलता पूर्वक चलाया है। भविष्य में भी माई सिटी को ट्राइसिटी के पाठकों से भरपूर सहयोग और प्यार मिलता रहेगा इसकी उम्मीद की जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की भूमिका सराहनीय : गृह सचिव

Amar Ujala My City's 9 years, chandigarh news
चंडीगढ़ की मेयर आशा जसवाल - फोटो : File Photo
अमर उजाला की भूमिका सराहनीय : गृह सचिव
मैं लंबे समय से अमर उजाला को नियमित तौर पर पढ़ता रहा हूं। अमर उजाला हमेशा समाज से जुड़े मुद्दों और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहा है। समाज कल्याण में अमर उजाला की भूमिका सराहनीय है। अमर उजाला माई सिटी के नौ साल पूरे होने पर मैं प्रशासन की ओर बधाई देता हूं।
अनुराग अग्रवाल, गृह सचिव, चंडीगढ़।

खबरों का असर : मेयर
अमर उजाला माई सिटी के नौ साल पूरे होने पर पूरा शहर बधाई का पात्र है। अखबार की इस दौरान काफी विश्वसनीयता बढ़ी है। माई सिटी में छपी कई खबरों के बाद प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों पर काम करने का दबाव बना है। शहर की समस्याओं और लोगों से जुड़ी हुईं खबरों को अमर उजाला प्रमुखता से उठाता है। वह प्रतिदिन अमर उजाला पढ़ती है। नगर निगम से जुड़ीं कई बातों की जानकारी भी उन्हें अखबार पढ़कर ही पता चलती है।
मेयर, आशा जसवाल

शहर के व्यापारियों को जब जब कोई परेशानी और समस्याएं आई है तो अमर उजाला माई सिटी में वह प्रमुखता से प्रकाशित हुई है। शहर के अधिकतर व्यापारी अमर उजाला माई सिटी को प्रतिदिन पढ़ता है। व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं पर अमर उजाला ने अभियान भी चलाए हैं। उम्मीद है कि व्यापारियों का अमर उजाला के साथ सफर इस तरह ही भविष्य में जारी रहेगा।
चरणजीव सिंह, चेयरमैन व्यापार मंडल एवं मनोनीत पार्षद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed