{"_id":"5ee06509633e09566e5fdf17","slug":"amar-ujala-foundation-blood-donation-camp-on-world-blood-donor-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आइए! कोरोना संकट के बीच 12 जून को करें सुरक्षित रक्तदान, कैंप में होंगे ये सभी इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए! कोरोना संकट के बीच 12 जून को करें सुरक्षित रक्तदान, कैंप में होंगे ये सभी इंतजाम
Wed, 10 Jun 2020 10:15 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान शिविर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कैंप सेक्टर-17 ब्रिज मार्केट में 12 जून (शुक्रवार) को सुबह दस से शाम पांच बजे तक लगेगा। कैंप में कोविड-19 से बचाव के लिए विशेष इंतजाम रहेंगे।
रक्तदान की पूरी व्यवस्था पीजीआई और मेडिकल कालेज के विशेषज्ञों की देखरेख में की जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर कोई भी स्वस्थ व्यक्ति इस कैंप में आकर रक्तदान कर सकता है। श्री शिव कांवड़ संस्था के प्रधान राकेश संगर ने बताया कि पीजीआई सहित सभी अस्पतालों में इस समय रक्त की कमी है।
आमतौर पर जून में कमी तो रहती थी, लेकिन इस बार कोरोना की वजह से संकट और गहरा गया है। अस्पतालों में कई ब्लड ग्रुप का भारी संकट है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है ताकि जरूरतमंद मरीजों की मदद हो सके।
विज्ञापन
कैंप में शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, लेदर देन सेक्टर-17 और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ की रेडक्रास सोसाइटी की ओर से विशेष सहयोग किया जा रहा है।

कोविड-19 से बचाव के लिए कैंप में ये इंतजाम
- पीजीआई व जीएमसीएच की मेडिकल टीम की निगरानी में होगा रक्तदान
- कैंप में दाखिल होने से पहले सभी रक्तदानियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी
- कैंप में दाखिल होने से पहले रह व्यक्ति के हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा
- मास्क पहनना अनिवार्य है। संस्थान की ओर से भी मास्क मुहैया करवाया जाएगा
- सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए वालंटियर तैनात रहेंगे

रक्तदान करना चाहते हैं तो इन बातों पर ध्यान दें
- 18 साल की उम्र के बाद ही रक्तदान करें
- रक्तदान से पहले शराब, धूम्रपान व तंबाकू का सेवन न करें
- रक्तदान से पहले डाक्टर को सही जानकारी दें
- रक्तदान से पहले नाश्ता व पानी पीकर जाएं
- यदि कोई टैटू बनवाया है तो रक्तदान से परहेज करें
- रक्तदान के बाद 15-20 मिनट तक आराम करें
- रक्तदान के बाद पौष्टिक आहार और पानी की मात्रा ज्यादा लें