फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alliance of HJC and BJP over, alligation start

हजकां ने गिनाए भाजपा से रिश्ते तोड़ने के 3 कारण

Fri, 29 Aug 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 29 Aug 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Alliance of HJC and BJP over, alligation start

हरियाणा जनहित कांग्रेस ने आखिरकार वीरवार को भाजपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया। लोकसभा चुनाव के बाद से इस गठबंधन को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

विज्ञापन


हजकां ने गठबंधन तोड़ने के कई कारण बताते हुए भाजपा से अलग होने का निर्णय लिया है। इसी के साथ हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने हरियाणा जनचेतना पार्टी के अध्यक्ष विनोद शर्मा से हाथ मिला लिया है।
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई ने यहां पत्रकार वार्ता कर गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि 2011 में कांग्रेस और लोकदल को सत्ता से बाहर करने के लिए यह गठबंधन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का धोखा देने वाला इतिहास

Alliance of HJC and BJP over, alligation start

कुलदीप ने कहा कि भाजपा का धोखा देने वाले इतिहास को देखते हुए हमने लिखित में गठबंधन किया था। यह पहला ऐसा लिखित गठबंधन था, जिसमें सभी फैसले पहले ही पूरे कर लिए गए थे।

गठबंधन की शर्तों में यह तय किया गया था कि पहले ढाई साल हजकां की ओर से कुलदीप मुख्यमंत्री बनेंगे और उप मुख्यमंत्री का नाम भाजपा घोषित करेगी। बाद के ढाई साल मुख्यमंत्री भाजपा का बनना तय हुआ था।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री हजकां का होता। हमने पवित्र आत्मा के साथ गठबंधन धर्म का पालन किया, लेकिन भाजपा ने हमें समय समय पर नीचा दिखाया। समय समय पर होने वाले हजकां के कार्यक्रमों में भाजपा नेताओं को बुलाया, लेकिन भाजपा ने अपनी किसी रैली में मुझे नहीं बुलाया।

विनोद शर्मा का मागदर्शन चाहिए

Alliance of HJC and BJP over, alligation start

कुलदीप ने कहा कि लोकसभा में भाजपा अकेले चुनाव नहीं जीती है, हजकां के सहयोग से यह जीत हासिल हुई है, लेकिन भाजपा की मानसिकता है कि वे क्षेत्रीय दलों के नेताओं को अपने पैर जमाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। भाजपा की रैलियों में मेरा अपमान किया गया है।

कुलदीप ने कहा कि हरियाणा जनचेतना पार्टी के अध्यक्ष विनोद शर्मा से मेरी काफी पहले से बाचतीत चल रही है। उनके साथ में आने से हजकां को भी मागदर्शन मिलेगा।

इस दौरान विनोद शर्मा ने कहा कि कुलदीप ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। हरियाणा में कुलदीप से बेहतर सीएम हो ही नहीं सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed