फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alliance of Aam Aadmi Party with Congress in Lok Sabha elections in Punjab come to complete halt

Mission 2024: पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, पीएसी की बैठक में लगी मुहर

Tue, 13 Feb 2024 06:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 06:55 PM IST
सार

आप व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए अकेले चुनाव लड़ने का प्रमुख कारण है कि दोनों ही पार्टियों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता एक साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। यही कारण है कि ऐसे में पार्टी हाईकमान उन पर किसी भी तरह का फैसला थोपना नहीं चाहता है। दूसरी तरफ आप भी अपनी इस बार अपनी स्थिति मजबूत मान कर चल रही है।

विज्ञापन
Alliance of Aam Aadmi Party with Congress in Lok Sabha elections in Punjab come to complete halt
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के गठबंधन पर पूरी तरह से विराम लग गया है। मंगलवार को आप की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी) की बैठक में आप के प्रदेश में अलग चुनाव लड़ने को लेकर फैसले पर मुहर लग गई है। 
विज्ञापन


बैठक में चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी मंथन किया गया, लेकिन अभी प्रदेश के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। दिल्ली में कांग्रेस के साथ पार्टी के गठबंधन को लेकर अभी बातचीत चल रही है। अगर ये फाइनल हो जाती है तो महीने के आखिर में वहां के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है और इसी के साथ ही पंजाब के उम्मीदवार भी फाइनल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


बैठक के बाद पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि पंजाब में दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है और वह इस फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में अब बहुत ही कम समय बाकी रह गया है, इसलिए अब जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री मंत्री भगवंत मान ने भी पंजाब में रैली के दौरान घोषणा की थी कि पार्टी पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। यही कारण है कि कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर इसकी तैयारी शुरु करने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले चुनाव लड़ने के ये है कारण 
आप व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए अकेले चुनाव लड़ने का प्रमुख कारण है कि दोनों ही पार्टियों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता एक साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। यही कारण है कि ऐसे में पार्टी हाईकमान उन पर किसी भी तरह का फैसला थोपना नहीं चाहता है। दूसरी तरफ आप भी अपनी इस बार अपनी स्थिति मजबूत मान कर चल रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को ऐसे ही रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। इसी तरह पिछले साल मई माह में जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में भी आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed