फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegations of outsiders occupying government bungalows; complaint lodged with the Governor.

Chandigarh News: सरकारी कोठियों पर बाहरी नेताओं के कब्जे का आरोप, राज्यपाल से शिकायत

Thu, 01 Oct 2026 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Allegations of outsiders occupying government bungalows; complaint lodged with the Governor.
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने सौंपा पत्र, सेक्टर-39 की कोठियों के आवंटन और इस्तेमाल की जांच की मांग
विज्ञापन

आप नेताओं और अन्य लोगों पर कथित अनधिकृत इस्तेमाल का आरोप, किराया वसूलने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सेक्टर-39 स्थित पंजाब सरकार के मंत्रियों और बोर्ड अध्यक्षों के लिए आवंटित सरकारी कोठियों के कथित अनधिकृत इस्तेमाल की शिकायत राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से की है। राज्यपाल को सौंपे पत्र में खैरा ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और अन्य लोगों पर सरकारी आवासों के कथित अनधिकृत कब्जे का आरोप लगाया है।
खैरा ने कहा कि सेक्टर-39 में मंत्रियों के लिए आवंटित कुछ आवासों में ऐसे लोग रह रहे हैं, जो पंजाब सरकार में किसी पद पर नहीं हैं। उन्होंने ऐसे बाहरी नेताओं से अब तक देय किराया वसूलने की मांग की है।
विज्ञापन


11 कोठियों का पत्र में उल्लेख
पत्र में कोठी नंबर 902, 905, 919, 926, 927, 928, 921, 960, 961, 964 और 965 के कथित कब्जे या इस्तेमाल का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-39 के सर्किट हाउस में 18 कमरों की बुकिंग का भी जिक्र है। खैरा ने इन मामलों में वास्तविक आवंटन, अनुमति और मौजूदा इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवंटन का रिकॉर्ड मांगा
खैरा ने राज्यपाल से प्रत्येक मकान का मूल आवंटन आदेश, मूल आवंटी का नाम व पद, आवंटन की तारीख, आवास की श्रेणी, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी, रहने की अनुमत अवधि और बाद में जारी विस्तार या रिटेंशन आदेश का रिकॉर्ड जांच में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed