फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation of scam on Food supply department in Firozpur AAP MLA wrote letter to CM

खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल: 300 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, आप विधायक ने सीएम मान को लिखा पत्र

Thu, 23 Jun 2022 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Jun 2022 07:10 PM IST
सार

विधायक दहिया ने फिरोजपुर खाद्य आपूर्ति विभाग में हुए तीन 300 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Allegation of scam on Food supply department in Firozpur  AAP MLA wrote letter to CM
गेहूं का निर्यात - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

फिरोजपुर देहात हलके से आप के विधायक रजनीश दहिया ने खाद्य आपूर्ति विभाग फिरोजपुर में धान व गेहूं लिफ्टिंग में हुए कथित 300 करोड़ रुपये के घोटाले की शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजी है। आशंका जताई है कि फिरोजपुर, मुक्तसर व बठिंडा में पांच हजार करोड़ का घोटाला है। इसकी निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।

विज्ञापन

 
उधर, ठेकेदार राकेश गर्ग का आरोप है कि उसने धान व गेहूं की लिफ्टिंग का ठेका दो रुपये में भरा था। खाद्य आपूर्ति विभाग फिरोजपुर के अधिकारियों ने दो रुपये वाला ठेका रिजेक्ट कर छह रुपये वाला ठेका पास किया है। ऐसा कर पंजाब सरकार को करोड़ों का चूना लगाया है। जबकि दो रुपये में भी ठेकेदार को मुनाफा पहुंचता है।
विज्ञापन


विधायक दहिया ने फिरोजपुर खाद्य आपूर्ति विभाग में हुए तीन 300 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि उनके देहात हलके तलवंडी भाई में भी इसी तरह का घोटाला हुआ है। यह मामला दहिया के ध्यान में उस समय आया है जब मीडिया में ठेकेदार राकेश गर्ग ने खुलासा किया था। राकेश ने कहा कि उन्होंने धान और गेहूं की लिफ्टिंग का ठेका लेने के लिए टेंडर डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्टिंग के लिए दो रुपये प्रति बोरी भरी थी, जबकि अन्य ठेकेदारों ने छह रुपये प्रति बोरी भरी थी। अधिकारियों ने अपने चहेतों को ठेका देने के लिए उसके दस्तावेज रिजेक्ट कर दिए, जबकि वह बहुत पुराना ठेकेदार है। राकेश ने कहा कि दो रुपये में भी ठेकेदार को अच्छा खासा मुनाफा पहुंचता है, लेकिन अधिकारियों ने मोटी कमीशन की खातिर अपने चहेतों को महंगे दामों पर ठेका देकर पंजाब सरकार को चूना लगाया है। राकेश ने कहा कि इस मामले की जांच होने पर खाद्य आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कई राजनीतिक नेताओं पर गाज गिरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed