{"_id":"62606eb54fdd622d2b3ac3ca","slug":"all-wardens-should-work-together-prof-prince-chandigarh-news-pkl448250365","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वार्डन मिलकर करें काम : प्रो. राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वार्डन मिलकर करें काम : प्रो. राजकुमार
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के मानव संसाधन विकास केंद्र और डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने रूसा अनुदान की ओर से प्रायोजित एक दिवसीय वार्डन कार्यशाला का आयोजन किया। इसका विषय कार्यालय प्रशासन और वित्तीय प्रक्रियाएं था। कार्यशाला में छात्रावासों के 17 वार्डन ने हिस्सा लिया। इस दौरान वार्डनों को मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया, जिससे छात्रों के हित में नए विचारों के साथ काम किया जा सके।
कार्यशाला का समन्वयन छात्रावास -5 की वार्डन डॉ. निधि गौतम की ओर से किया गया। पीयू कुलपति प्रो. राजकुमार ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्डन आपस में संपर्क बनाकर रखें और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सहयोग से काम करें। वार्डन को छात्रावास के छात्रों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसके साथ माता-पिता और विभागाध्यक्षों के साथ भी संपर्क रखना चाहिए।
इस दौरान कार्यालय प्रशासन, वित्तीय प्रक्रियाओं और छात्रावास वार्डन की चुनौतियों के विषयों पर सत्र का आयोजन किया। इस मौके पर रजिस्ट्रार विक्रम नय्यर, डीएसडब्ल्यू महिला डॉ. मीना शर्मा और पूर्व डीएसडब्ल्यू प्रो. सुखबीर कौर भी मौजूद रहे।